<
Categories: धर्म

April 2026 Vrat Tyohar: अप्रैल 2026 में त्योहारों की भरमार! हनुमान जयंती से अक्षय तृतीया तक देखें पूरा कैलेंडर

Vrat Tyohar April 2026:अप्रैल का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. इस दौरान हनुमान जयंती, सीता नवमी और अक्षय तृतीया जैसे कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे. इसके अलावा, इसी महीने कई बड़े ग्रहों के गोचर भी होने वाले हैं, जिसका असर लोगों के जीवन पर देखने को मिल सकता है.

Vrat Tyohar April 2026: अप्रैल का महीना धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस पूरे महीने में कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं, जो इसे और खास बनाते हैं.हनुमान जयंती और अक्षय तृतीया जैसे प्रमुख पर्वों के साथ-साथ सीता नवमी और मोहिनी एकादशी भी इसी महीने मनाई जाएंगी. इसके अलावा नृसिंह जयंती और मां बगलामुखी जयंती जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव भी अप्रैल में ही आएंगे.

इतना ही नहीं, इस दौरान कई प्रमुख ग्रहों के गोचर भी होंगे, जिनका प्रभाव अलग-अलग राशियों पर पड़ सकता है. आइए आगे जानते हैं इस महीने के सभी प्रमुख व्रत-त्योहार और ग्रहों के राशि परिवर्तन की पूरी जानकारी.

व्रत-त्योहारों की तिथि

  • गुरुवार, 2 अप्रैल    हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
  • शुक्रवार, 3 अप्रैल- वैशाख माह का आरंभ
  • रविवार, 5 अप्रैल- विकट संकष्टी चतुर्थी
  • गुरुवार, 9 अप्रैल- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • शुक्रवार, 10 अप्रैल- कालाष्टमी
  • सोमवार, 13 अप्रैल- वरुथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती
  • मंगलवार, 14 अप्रैल- मेष संक्रांति, कृष्ण वामन द्वादशी, बैशाखी
  • बुधवार, 15 अप्रैल- कुब्जिका जयंती, विषु कानी, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
  • शुक्रवार, 17 अप्रैल- वैशाख अमावस्या
  • शनिवार, 18 अप्रैल- पराशर ऋषि जयंती,
  • रविवार, 19 अप्रैल- अक्षय तृतीया, मासिक कार्तिगाई, परशुराम जयंती, त्रेता युग दिवस
  • सोमवार, 20 अप्रैल- मातंगी जयंती, रोहिणी व्रत, संकर्षण चतुर्थी
  • मंगलवार, 21 अप्रैल- शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती
  • बुधवार, 22 अप्रैल- रामानुज जयंती, स्कंद षष्ठी
  • गुरुवार, 23 अप्रैल- गंगा सप्तमी
  • शुक्रवार, 24 अप्रैल- बगलामुखी जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
  • शनिवार, 25 अप्रैल- सीता नवमी
  • सोमवार, 27 अप्रैल- मोहिनी एकादशी, सिद्धिलक्ष्मी जयंती, त्रिशूर पूरम
  • मंगलवार, 28 अप्रैल- प्रदोष व्रत (भौम), परशुराम द्वादशी
  • गुरुवार, 30 अप्रैल- नृसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती

 Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

आईटी कंपनी की नौकरी छोड़ ऑटो चला रही महिला, चेहरे पर साफ झलक रही खुशी; Video देख आप भी हो जाएंगे इंप्रेश

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें आईटी कंपनी की…

Last Updated: May 31, 2026 14:48:31 IST

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST

UP पुलिस का साहसिक कार्य, 1 लाख के इनामी बदमाश एहसान को किया ढ़ेर

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…

Last Updated: May 30, 2026 18:53:40 IST