Punjab: श्री मुक्तसर साहिब में इंटरकास्ट मैरिज से नाराज लड़की के परिवारवालों ने 5 महीने की गर्भवती बेटी को कथित तौर पर नहर में धक्का दे दिया.
इंटरकास्ट मैरिज से नाराज परिवार ने गर्भवती बेटी को नहर में फेंका (Representative Image)
Sri Muktsar Sahib: श्री मुक्तसर साहिब में रूह कंपा देने वाली घटना घटित हुई है. एक परिवार नफरत की आग में इतना अंधा हो गया कि उन्होंने अपनी 5 महीने की गर्भवती बेटी को नहर में फेंक दिया.
हालांकि महिला नहर से सुरक्षित बाहर निकल आई और खुद सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया. जानकारी के मुताबिक लड़की का परिवार उसकी इंटरकास्ट मैरिज से नाराज था.
महिला का कहना है कि परिवार उसकी लव मैरिज से नाराज था. महिला को नहर में फेंकने से पहले उसके परिवारवालों ने उसके ससुराल के लोगों पर भी हमला किया. महिला का कथित तौर पर कहना है कि उसके घरवालों ने उसे नहर में फेंकने से पहले उसके पति और ससुर पर भी धारदार हथियार से हमला किया.
महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि 3 साल पहले उसने अपने परिवारवालों के खिलाफ जाकर हाईकोर्ट में शादी की थी. वो और उसका पति दोनों अलग जाति से हैं, इसलिए लड़की के परिवार वाले नाराज थे. जानकारी के अनुसार लड़का SC समाज से है, जबकि लड़की का परिवार जट सिख समुदाय से संबंध रखता है. लड़की का परिवार इस शादी से काफी गुस्से में था और दोनों पक्ष में कई साल से रंजिश चल रही है.
Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…
New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…
नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…
विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…
नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…
Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…