Live TV
Search
Home > राज्य > पंजाब > Sri Muktsar Sahib: इंटरकास्ट मैरिज से नाराज था परिवार, 5 महीने की गर्भवती बेटी को नहर में फेंका, 3 साल पहले हुई थी शादी

Sri Muktsar Sahib: इंटरकास्ट मैरिज से नाराज था परिवार, 5 महीने की गर्भवती बेटी को नहर में फेंका, 3 साल पहले हुई थी शादी

Punjab: श्री मुक्तसर साहिब में इंटरकास्ट मैरिज से नाराज लड़की के परिवारवालों ने 5 महीने की गर्भवती बेटी को कथित तौर पर नहर में धक्का दे दिया.

Written By:
Last Updated: September 9, 2026 17:21:47 IST

Mobile Ads 1x1

Sri Muktsar Sahib:  श्री मुक्तसर साहिब में रूह कंपा देने वाली घटना घटित हुई है. एक परिवार नफरत की आग में इतना अंधा हो गया कि उन्होंने अपनी 5 महीने की गर्भवती बेटी को नहर में फेंक दिया.

हालांकि महिला नहर से सुरक्षित बाहर निकल आई  और खुद सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया. जानकारी के मुताबिक लड़की का परिवार उसकी इंटरकास्ट मैरिज से नाराज था. 

पति और ससुर पर भी धारदार हथियारों से किया हमला

महिला का कहना है कि परिवार उसकी लव मैरिज से नाराज था. महिला को नहर में फेंकने से पहले उसके परिवारवालों ने उसके ससुराल के लोगों पर भी हमला किया. महिला का कथित तौर पर कहना है कि उसके घरवालों ने उसे नहर में फेंकने से पहले उसके पति और ससुर पर भी धारदार हथियार से हमला किया.

3 साल पहले हाईकोर्ट में हुई थी लव मैरिज

महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि 3 साल पहले उसने अपने परिवारवालों के खिलाफ जाकर हाईकोर्ट में शादी की थी. वो और उसका पति दोनों अलग जाति से हैं, इसलिए लड़की के परिवार वाले नाराज थे. जानकारी के अनुसार लड़का SC समाज से है,  जबकि लड़की का परिवार जट सिख समुदाय से संबंध रखता है. लड़की का परिवार इस शादी से काफी गुस्से में था और दोनों पक्ष में कई साल से रंजिश चल रही है.

MORE NEWS