Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी शो की शुरुआत से ही अपने बेबाक अंदाज के कारण दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं. हाल ही में उनके और आम्रपाली दुबे के बीच 'भाभी' शब्द को लेकर विवाद हुआ.
Bigg Boss 20: इन दिनों बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों और बातचीत को लेकर खूब चर्चा हो रही है. भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी शो की शुरुआत से ही अपने बेबाक अंदाज के कारण दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं. हालिया एपिसोड में आम्रपाली और टीवी एक्ट्रेस माही विज के बीच ‘भाभी’ शब्द को लेकर ऐसी बातचीत हुई, जिसने भोजपुरी संस्कृति और इस रिश्ते से जुड़े सम्मान की चर्चा छेड़ दी.
दरअसल, पूरा मामला उस वक्त शुरू हुआ जब आम्रपाली दुबे साड़ी पहनकर तैयार हो रही थीं. उन्होंने काजी तौकीर को वहां से बाहर जाने का इशारा किया. इसी दौरान माही विज ने मजाक करते हुए कहा कि काजी अपनी ‘भाभी’ को तैयार होते हुए देखना चाहते हैं. इसके बाद यह बात हंसी-मजाक में आगे बढ़ी और किचन में भी माही ने आम्रपाली को ‘भाभी’ कहकर पुकारा.
आम्रपाली ने भी शुरुआत में इस बात को मजाक के तौर पर ही लिया. उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘यह दुनिया की पहली ऐसी भाभी हैं, जिनका कोई भैया ही नहीं है.’ उनके इस जवाब से माहौल हल्का रहा लेकिन बाद में उन्होंने माही को बताया कि वह इस शब्द को लेकर क्यों थोड़ा संवेदनशील हैं.
आम्रपाली ने माही को समझाया कि भोजपुरी समाज में भाभी और भौजी जैसे रिश्तों को खास सम्मान दिया जाता है. उनके लिए ये सिर्फ संबोधन के शब्द नहीं हैं बल्कि इनके साथ एक भावनात्मक रिश्ता भी जुड़ा हुआ है. आम्रपाली को चिंता थी कि अगर इस तरह के मजाक को बार-बार दोहराया जाए तो दर्शक उसका गलत मतलब निकाल सकते हैं. आम्रपाली ने यह भी बताया कि भोजपुरी सिनेमा और वहां के दर्शकों से उनका रिश्ता काफी पुराना है. भोजपुरी इंडस्ट्री उनके लिए केवल फिल्मों में काम करने का माध्यम नहीं बल्कि उनकी पहचान और करियर का अहम हिस्सा है.
The Way She listening and give it back in words like so meaning full she has a strong voice out side and inside of the househope she follows the right path like the way she doing till now…..#AmrapaliDubey #BB20 #BigBoss20 pic.twitter.com/jhNt8AnkLQ
— ✈︎❥🆂🅷🅸🆅🅰︎🅽🅸❤︎ (@Shivani144y) September 9, 2026
बातचीत के दौरान आम्रपाली ने उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड को अपना राज्य बताया. उनका कहना था कि इन इलाकों की संस्कृति और वहां के दर्शकों से उनका गहरा रिश्ता है. इसलिए जब उन्हें लगता है कि किसी बात को लेकर उनके दर्शकों के बीच गलत संदेश जा सकता है, तो वह अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटतीं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका मकसद माही विज से नाराज होना या बात को बड़ा विवाद बनाना नहीं था. वह सिर्फ यह बताना चाहती थीं कि भोजपुरी संस्कृति में कुछ रिश्तों और शब्दों को किस नजर से देखा जाता है.
माही विज ने भी बातचीत के दौरान साफ किया कि उनका इरादा भोजपुरी संस्कृति का मजाक उड़ाने का बिल्कुल नहीं था. वह आम्रपाली की बात को समझती हैं और उन्होंने स्पष्ट किया कि भाभी शब्द का इस्तेमाल उन्होंने सिर्फ मजाक के तौर पर किया था. इस बातचीत की खास बात यह रही कि दोनों के बीच बात किसी बड़े झगड़े में नहीं बदली. आम्रपाली ने अपनी बात समझाई और माही ने भी उनका नजरिया समझने की कोशिश की.
Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…
New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…
नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…
विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…
नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…
Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…