<
Categories: पंजाब

Punjab News: करवाचौथ की खुशियां बनी मातम! व्रत खोलने से पहले महिला को आया हार्ट अटैक, अचानक हो गई मौत

Karva Chauth: पंजाब के बरनाला से एक दुखद घटना सामने आई है. जहां करवा चौथ का व्रत खोलने से कुछ मिनट पहले ही एक महिला की मौत हो गई. वह अपनी सहेलियों के साथ डांस रही थी. तभी अचानक से दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई.

Karva Chauth: पंजाब के बरनाला से एक दुखद घटना सामने आई है. जहां करवा चौथ का व्रत खोलने से कुछ मिनट पहले ही एक महिला की मौत हो गई. वह अपनी सहेलियों के साथ डांस रही थी. तभी अचानक से दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई. मृतक महिला की पहचान तपा मंडी निवासी 59 वर्षीय आशा रानी के रूप में हुई है. इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है. यह घटना करवा चौथ की रात को हुई, लेकिन घटना का एक वीडियो अब सामने आया है.

आशा रानी लड़खड़ा कर गिर पड़ी

आशा रानी ने भी अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था. उस रात खुले आंगन में एक पार्टी रखी गई थी. जिसमें डांस फ्लोर भी लगा था. कई महिला और लड़की पंजाबी गाने पर डांस रही थी. आशा भी डांस कर रही थी. उन्हें थोड़ा लड़खड़ाते हुए देखा गया. उन्होंने खुद को गिरने से बचाने के लिए पास में पड़ी किसी चीज को पकड़ने की कोशिश की. लेकिन आस-पास कुछ भी नहीं था. जब बाकी महिला डांस कर रही थी. तो किसी ने उन पर ध्यान नहीं दिया. कुछ ही सेकंड में वह मुंह के बल गिर गईं. जिससे पूरा हंगामा मच गया.

महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. आशा रानी एक धनी और सामाजिक रूप से सक्रिय परिवार से थी. इस घटना के बाद परिवार सदमे में है क्योंकि करवा चौथ पर हुई इस घटना ने खुशी के माहौल में परिवार पर शोक की लहर ला दी है. इस दुखद घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है और गांव वालों ने परिवार के साथ अपना दुख साझा किया है.

बॉडी बिल्डर को भी दिल का दौरा पड़ा

11 अक्टूबर को अभिनेता और बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. वरिंदर सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में नजर आए थे. उनकी बॉडी बिल्डिंग की सभी ने तारीफ की थी और सलमान खान भी उनके प्रशंसक बन गए थे. भारत के ही-मैन कहे जाने वाले वरिंदर ‘मिस्टर इंडिया 2009’ में प्रतियोगी रह चुके थे.

महज 43 साल की उम्र में उन्हें भी दिल का दौरा पड़ा. उन्हें कंधे में दर्द था और वे इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल गए थे. सिंह को वही दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई.

महागठबंधन आज करेगा सीटों का एलान! BJP के दबदबे की नई शुरुआत, ये दल भी मैदान में उतारेंगे प्रत्याशी

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST