<

लाल जोड़े में बैठी रही दुल्हन, थाने पहुंच गया दूल्हा; सरेनी में शादी का जश्न मातम में बदला, जानें पूरा ड्रामा?

UP Marriage Fraud Case: रायबरेली के रासी गांव में शादी की धूम थी. हलवाई मिठाई बना रहा था, दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग चढ़ चुका था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि जिस दूल्हे का पलकें बिछाकर इंतजार हो रहा है, उसकी कहानी में पहले से ही एक पत्नि है. फिर क्या... पहली पत्नि ने मंडप पर जाने से पहले ही अपने धोखेबाज पति का नकाब उतार दिया. इस कहानी का इनसाइड ड्रामा आपको भी हैरान कर देगा.

UP Marriage Fraud Case: रायबरेली में जिस घर में शहनाइयों की गूंज होनी थी, वहां अब सन्नाटा और सिसकियां हैं. दुल्हन लाल जोड़े में सजी बैठी थी, सहेलियां दूल्हे के कान खींचने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन ऐन वक्त पर जो सच सामने आया उसने सबके पैरों तले जमीन खिसका दी. जिस दूल्हे का पलकें बिछाकर इंतजार हो रहा था, उसे पुलिस ऐन ‘मंडप’ चढ़ने से पहले ‘हथकड़ी’ पहनाकर ले गई. वजह? जनाब पहले ही शादीशुदा निकले और दूसरी सेटिंग की तैयारी में थे.

जिंदगीभर की कमाई डूबी

​मामला सरेनी थाना क्षेत्र के रासी गांव का है. यहां की पिंकी (बदला हुआ नाम) की शादी उन्नाव के अजगैन निवासी प्रवेश साहू से तय थी. तिलक-बरीक्षा की रस्में हो चुकी थीं. पिता ने अपनी जीवनभर की कमाई (करीब 10 लाख रुपये) बेटी की विदाई के इंतजामों में झोंक दी थी. मंगलवार को बारात आनी थी, हलवाई कड़ाही चढ़ा चुके थे, लेकिन न बैंड बाजा आया और न ही बारात.

लव मैरिज का हुआ खुलासा

​दरअसल, इस पूरी स्क्रिप्ट में ‘ट्विस्ट’ तब आया जब दूल्हे राजा की पहली पत्नी ने अजगैन कोतवाली में दस्तक दे दी. महिला ने पुलिस को कोर्ट मैरिज के दस्तावेज दिखाते हुए बताया कि प्रवेश साहू ने 16 जनवरी 2026 को उससे प्रेम विवाह किया था. अब वह उसे धोखा देकर चोरी-छिपे दूसरी शादी रचाने रायबरेली जा रहा है.

दूल्हा जेल में है….

​जैसे ही पुलिस ने मामले की तस्दीक की, उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए दूल्हे को उसके घर (कृष्णा नगर) से दबोच लिया. उधर रासी गांव में जब यह खबर पहुंची कि ‘दूल्हा जेल में है’, तो शादी वाले घर में कोहराम मच गया. दुल्हन के पिता और भाई बदहवास हो गए.

बेटी की जिंदगी बच गई…

​धोखाधड़ी की शिकार हुई युवती ने मंगलवार रात सरेनी थाने में आरोपी दूल्हे के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. लोग कह रहे हैं- ‘भले ही पैसा डूब गया, पर बेटी की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई.’

Kajal Jain

Recent Posts

Chris Gayle का 13 साल पुराना महारिकॉर्ड ध्वस्त! 20 साल के इस बल्लेबाज ने टी20 में ठोके नाबाद 188 रन, रच दिया इतिहास

Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…

Last Updated: October 3, 2026 12:48:57 IST

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST