IRS Officer Daughter Murder Case: दिल्ली से एक हाईप्रोफाइल मर्डर केस सामने आया है, जहां IRS अधिकार की बेटी की हत्या कर दी गई. इस मामले की जांच की जा रही है. कहा जा रहा है कि हत्या से पहले युवती का दुष्कर्म किया गया. चलिए जानते हैं पूरा मामला.
दिल्ली में IRS अधिकार के बेटी की हत्या
IRS Officer Daughter Murder Case: दक्षिणी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में एक ऐसा मर्डर हुआ, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया था. मृतका 22 साल की थी, जो IRS अधिकारी की बेटी थी. इस हत्या को लेकर नौकर पर शक गहराता नजर आ रहा है. इतना ही नहीं, प्रारंभिक जानकारी से भी सामने आया है कि हत्या से पहले युवती के साथ दरिंदगी की गई थी. हालांकि, अभी इस मामले की जांच चल रही है.
जानकारी के मुताबिक यह घटना उस वक्त हुई जब युवती के माता-पिता घर सुबह जिम गए हुए थे. उसी दौरान 22 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई. घर पहुंचने पर अपनी बेटी को खून से लथपथ हालत में देखा पैरेंट्स ने तुरंत दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दी. बताया जा रहा है कि इस घटना को घर के नौकर ने ही अंजाम दिया. क्योंकि वारदात के बाद वह घर से फरार हो गया था. इस घटना की जांच गहनता से की जा रही है. और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
दिल्ली पुलिस के अनुसार, पीड़िता के चेहरे और होंठों पर कट के निशान मिले हैं. जिससे हिंसक हमले की आशंका जताई जा रही है. मुख्य आरोपी घर के पुराने नौकर राहुल को डेढ़ महीने पहले ही निकाला जा चुका था. वह फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं. जांच के दौरान जब दिल्ली पुलिस की टीम राजस्थान के अलवर स्थित राहुल के घर पहुंची, तो पता चला कि आरोपी एक दिन पहले ही अपने इलाके में छेड़छाड़ की घटना में भी शामिल था.जानकारी के मुताबिक, राहुल बीती रात अलवर से सीधे दिल्ली आया और कैलाश हिल्स इलाके में स्थित पीड़िता के घर पहुंचा. घर में घुसने का तरीका पुलिस को घर में जबरन प्रवेश के कोई निशान नहीं मिले हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर के बाहर आमतौर पर घरेलू सहायकों के लिए चाबी रखी जाती थी, जिसकी जानकारी राहुल को थी. आशंका है कि उसने उसी चाबी का इस्तेमाल कर घर में प्रवेश किया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी हैं.
मृतका के पिता 1997 बैच के IRS कस्टम अधिकारी की बेटी बताई जा रही है. युवती ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और इन दिनों UPSC की तैयारी कर रही थी.
IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…
Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…
IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…
युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…
Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…