Rajasthan Churu Video: राजस्थान के चुरू में मेडिकल कॉलेज में लड़कों और लड़कियों के हॉस्टल में मधुमक्खियों ने 7 छत्ते लगा दिए थे और कोई उसे हटाने को तैयार नहीं था. इसके बाद प्रिंसिपल ने खुद पीपीई किट पहनकर मधुमक्खी के सभी छत्तों को हटाए.
राजस्थान के चुरू में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने हटाए मधुमक्खियों के छत्ते
Rajasthan Churu Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें पीपीई किट पहनकर एक व्यक्ति मधुमक्खी का छत्ता हटाते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, ये पूरा मालमा राजस्थान के चुरू का बताया जा रहा है. जिसमें राजस्थान के चुरू में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एम.एम. पुकार ने मधुमक्खियों के छत्ते हटाने के लिए खुद पीपीई किट पहनी.
बताया जा रहा है कि लगभग 5 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद कॉलेज की बिल्डिंग से सात बड़े छत्ते सफलतापूर्वक हटा दिए गए. यह काम रविवार को किया गया ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो.
मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग के अंदर इन छत्तों का होना छात्रों के लिए एक बड़ा खतरा था. 3 अप्रैल की रात को जब एक सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी पर था तो मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. कॉलेज परिसर के अंदर इस संभावित खतरे को देखते हुए प्रिंसिपल डॉ. एम.एम. पुकार ने छत्ते हटवाने का फैसला किया. उन्होंने छत्ते हटाने में माहिर विशेषज्ञों से संपर्क किया. लेकिन मधुमक्खियों के हमलों की बढ़ती घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने यह काम करने से मना कर दिया. जिसके बाद डॉ. पुकार ने यह काम खुद करने का फैसला किया.
इसके बाद रविवार को डॉ. पुकार ने PPE किट पहनी और छत्ते हटाने का काम शुरू किया. लगभग 5 घंटे तक लगातार काम करते हुए टीम ने कॉलेज की बिल्डिंग से सभी सात छत्ते सफलतापूर्वक हटा दिए. बताया जा रहा है कि ये काम पूरी टीम ने साथ मिलकर किया. इस टीम में कई लोग शामिल थे. जिसमें प्रिंसिपल डॉ. एम.एम. पुकार, सेंट्रल लैब इंचार्ज डॉ. नदीम, मेस स्टाफ के सदस्य सुमेर और कॉलेज के वार्ड बॉय जगदीश शामिल थे. इसके अलावा, सिक्योरिटी गार्ड नेमीचंद और इंतज़ार खान, सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज कैप्टन रघुवीर सिंह, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट वेदप्रकाश खिंची और सफाई कर्मचारी पूजा ने भी इस काम में हिस्सा लिया.
मधुमक्खियों को छत्तों से भगा दिया गया और उन जगहों पर जहां छत्ते थे, वहां केमिकल और डीजल का मिश्रण स्प्रे किया गया. बताया जा रहा है कि ये छत्ते लड़कियों और लड़कों के हॉस्टल के अंदर थे. खास तौर पर तीन छत्ते लड़कियों के हॉस्टल में और चार लड़कों के हॉस्टल में मिले.
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.…
Weather Forecast North India: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश…
IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के नंबर…
Shimla Ram Mandir Hall Controversy: हिमाचल प्रदेश के शिमला में राम मंदिर हॉल में मस्लिम…
Iran-US War: ईरान को राख कर देने की धमकी के बीच युवाओं ने अपने वतन…
Ashok Kharat Latest News: नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात मामले में विशेष जांच दल…