<

राजस्थान में अजीब चोरी: ज्वेलरी शॉप से कबूतर ले उड़ा ₹1 लाख की सोने की चेन, मालिक परेशान

राजस्थान: यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जहां एक आभूषण की दुकान से कबूतर सोने की चेन लेकर उड़ जाता है. दुकान का मालिक परेशान होकर उसके पीछे भागता है.

राजस्थान: राजस्थान से एक दिलचस्प और हैरान करने वाला मामला देखने को मिला है. यहां एक कबूतर ज्वेलरी शॉप से करीब 1 लाख रुपये की सोने की चेन लेकर उड़ जाता है. जी हां, यह घटना राजस्थान के नागौर जीले का है, जहां एक कबूतर आभूषण के दुकान से 1 लाख रुपये की सोने की चेन लेकर उड़ जाता है, जिसके कारण व्यापारियों में डर का माहौल बन गया, लेकिन समय रहते बाद उस आभूषण को बरामद कर लिया गया.
वहां के स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक, कुछ कारीगर एक दुकान के भीतर ज्वेलरी  बनाने में व्यस्त थे, तभी अचानक एक कबूतर अंदर आया और चंद सेकंड में अपनी चोंच में एक सोने की चेन उठाकर ले उड़ा.
आगे एक दुकानदार ने बताते हुए कहा कि, हमने कबूतर का पीछा किया, जो बाजार की छत पर आकर बैठ गया था और कुछ देर वहीं बैठा रहा. फिर कबूतर ने अपनी गर्दन हिलाई और चेन उसकी गर्दन में लिपट गई.
इस घटना के बारे में पता चलते ही, कई दुकानदार और लोग दुकान के बाहर इकट्ठे हो गए और कबूतर को देखने में लग गए. इसमें से कुछ लोग तो कबूतर को पकड़ने के लिए उपर भी चढ़ गए थे, लेकिन जब कबूतर वहां से उड़ा, तो उसी दौरान चेन छत पर गिर गई, जिसे दुकानदार ने सुरक्षित ले लिया और चेन दुबारा मिलने के बाद चैन की सांस ली.

व्यापारियों ने क्या कहा

बाजार के मौजूद व्यापारियों ने कहा कि सोने के  बढ़ती कीमतों के कारण सुरक्षा पहले से ही एक बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, “चोरी और डकैती का डर तो हमेशा बना रहता है, लेकिन यह पहली बार है जब उन्होंने किसी कबूतर को सोना ले जाते देखा है। कई व्यापारी मजाक में कह रहे हैं कि अब उन्हें अपनी छतों और खिड़कियों पर ग्रिल लगवानी पड़ेगी
Share
Published by

Recent Posts

Maharashtra: दोस्त के साथ घूमने गई लड़की के साथ हुई दरिंदगी! 6 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश जारी

महाराष्ट्र के पालघर जिले तलासरी में बाइक पर दोस्त के साथ जा रही लड़की के…

Last Updated: August 11, 2026 20:46:04 IST

Bhagalpur: मोबाइल पर आया वीडियो कॉल और हो गई लाखों की चोरी! दुकान के काउंटर से चोर ने दिनदहाड़े उड़ाई नकदी और सामान

भागलपुर में शेरमारी बाजार में दिनदहाड़े एक कपड़ा दुकान में चोरी हो गई. चोर ने…

Last Updated: August 11, 2026 19:45:48 IST

मार्को यानसेन का जुड़वां भाई डेब्यू के लिए तैयार, पहली बार नेशनल टीम में मौका, नामीबिया के खिलाफ खेलेगा

साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज मार्को यानसन के जुड़वां भाई डुआन यानसन को पहली…

Last Updated: August 11, 2026 19:23:35 IST

टीम इंडिया में मचाया धमाल, अब रेड बॉल क्रिकेट में दिखाएंगे जलवा, वैभव सूर्यवंशी ने शुरू की तैयारी

Vaibhav Suryavanshi Instagram Post: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने के बाद 15 वर्षीय…

Last Updated: August 11, 2026 19:14:47 IST

गुजरात में Progress Alliance के VANDAN कार्यक्रम में 2,000+ लोगों ने किया माता-पिता का सम्मान

माता-पिता के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और भारतीय संस्कारों को मजबूत करने के उद्देश्य से Progress…

Last Updated: August 11, 2026 19:07:27 IST

रिलीज से पहले ही शुरू हुई बॉक्स ऑफिस जंग, ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ में जानें किसने किसको पछाड़ा

Awaarapan-2 vs Bantwara 1947: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’…

Last Updated: August 11, 2026 19:02:21 IST