Jaipur Crime News: राजस्थान के जयपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बाप-बेटे ने मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी. रिश्तेदारों को शक न हो, इसके लिए उन्होंने मां के जेल में होने की कहानी गढ़ दी.
बाप-बेटे ने मिलकर किया मां का कत्ल
Jaipur Crime News: राजस्थान के जयपुर जिले में लगभग एक साल पुराने गुमशुदगी के मामले का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार, 48 वर्षीय सीमा चौधरी उर्फ मिंटू की कथित तौर पर उसके पति और बेटे ने मिलकर हत्या कर दी थी. आरोप है कि हत्या के बाद शव को कंबल में लपेटकर ऑटो से ले जाया गया. इसके बाद उसे एक गहरे कुएं में फेंक दिया गया. मामले में पुलिस ने महिला के पति लालाराम चौधरी और बेटे हरिओम को गिरफ्तार किया है.
पुलिस के अनुसार, घटना मई 2025 की है. आरोप है कि लालाराम को अपनी पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने का शक था. इसी बात को लेकर उसने अपने बेटे के साथ मिलकर सीमा की हत्या की साजिश रची. पुलिस का दावा है कि दोनों ने महिला का गला घोंट दिया. इसके बाद शव को कंबल में लपेटा गया और ऑटो-रिक्शा से ले जाकर जयपुर जिले के एक गहरे कुएं में फेंक दिया गया. घटना के बाद दोनों ने ऐसा जाल बुना, जिससे किसी को उन पर शक न हो. पुलिस के मुताबिक, हरिओम ने जुलाई में अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई, ताकि लोगों के शक से बचा जा सके.
रिश्तेदार जब सीमा के बारे में पूछते तो आरोपियों ने उन्हें बताया कि वह जेल में बंद है. पहले तिहाड़ जेल का नाम लिया गया और बाद में कहा गया कि सीमा भरतपुर जेल में है. हालांकि कहानी तब संदिग्ध हो गई, जब सीमा की बहन ने खुद जेल जाकर उसके बारे में जानकारी हासिल की. वहां पता चला कि सीमा न तो तिहाड़ में थी और न ही भरतपुर जेल में. इसके बाद परिवार को उसके लापता होने का शक गहराने लगा.
जयपुर दक्षिण के DCP राजर्षि राज के मुताबिक, हाल में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले थे. इसके बाद पति और बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने महिला के अवशेष बरामद किए. पुलिस अब हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. महिला के खिलाफ 11 आपराधिक मामले दर्ज होने की बात भी सामने आई है.
ये भी पढ़ें: जमुई के बाद समस्तीपुर में भी बड़ा कांड! फिर तार-तार हुई लड़की की इज्जत; हाथ मरोड़कर दी गाली और…
MP Electricity Supply: मध्य प्रदेश में बिजली की कमी के कारण ग्रामीणों की मुसीबत बढ़…
Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज में आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी समेत तीन लोगों…
Pratapgarh murder: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 45 वर्षीय बर्तन विक्रेता उमाशंकर उर्फ गुड्डू का…
Delhi Murder Case: दिल्ली में स्कूल यूनिफॉर्म के जूतों को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद…
young man Climbed The Tower: बिहार के कैमूर जिले में दुर्गावती के डिडखीली गांव के…
SIR dispute: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने…