<

Nagaur News: शादी के जश्न में खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचा, स्कॉर्पियो जब्त

Nagaur Crime News: घटना 30 अप्रैल 2026 की है, जब एक शादी समारोह के दौरान डीजे के पीछे-पीछे चल रही गाड़ी को चालक द्वारा लहराते हुए स्टंट किया जा रहा था. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे वाहन नंबर के आधार पर राजकॉप से जानकारी जुटाई गई, जिससे वाहन खींवसर थाना क्षेत्र का होना सामने आया.

Rajasthan News: नागौर जिले में शादी समारोह के दौरान कार और बाइक के स्टंट के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन अब अपने वाहन के जरिए स्टंट करना भारी पड़ सकता है. जी हां, नागौर के खींवसर में शादी की खुशियों के बीच जब डीजे के पीछे-पीछे चल रही एक स्कॉर्पियो द्वारा सड़क पर खतरनाक स्टंट के साथ लहराती हुई गाड़ी का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस ने बिना देर किए एक्शन लिया और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

एसपी रोशन मीणा के निर्देशन में खींवसर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्टंट करने वाले युवक मनीष को दबोच लिया और स्टंट में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो-एन गाड़ी को भी जब्त कर लिया. घटना 30 अप्रैल 2026 की है, जब एक शादी समारोह के दौरान डीजे के पीछे-पीछे चल रही गाड़ी को चालक द्वारा लहराते हुए स्टंट किया जा रहा था. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे वाहन नंबर के आधार पर राजकॉप से जानकारी जुटाई गई, जिससे वाहन खींवसर थाना क्षेत्र का होना सामने आया.

बीएनएसएस की धारा 170 के तहत किया गया गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस टीम ने पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मनीष पुत्र जेठाराम (26), निवासी विश्नोईयों की ढाणी पाचलासिद्वा को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया, वहीं वाहन को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत जब्त किया गया.

एसपी रोशन मीणा ने कहा कि सड़कें स्टंट दिखाने के लिए नहीं हैं, यह आपकी और दूसरों की जान के लिए खतरा बन सकता है. तेज रफ्तार और लापरवाही से एक छोटी गलती भी बड़ा हादसा बन सकती है, इसलिए युवाओं को जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाना चाहिए.

इस कार्रवाई में थानाधिकारी अदिति उपाध्याय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कन्हैयालाल, हेड कांस्टेबल हेमाराम, कांस्टेबल राजेन्द्र, प्रेमराज, श्रवणराम और उम्मेद सिंह ने अहम भूमिका निभाई.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST