Sehore News: मध्य प्रदेश में सीहोर जिले के नर्मदा नदी के बावरी घाट पर यात्रियों को नाव से नदी पार कराई जारही है, बिना सुरक्षा उपकरणों के यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है.
सीहोर के नर्मदा नदी में लोगों की जान से खिलवाड़
MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में क्रम हादसे के बाद भी सीहोर जिले में प्रशासन नहीं जगा है. यहां जिले की नर्मदा नदी में खुले आम लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है. नर्मदा नदी के बावरी घाट पर नाव में दर्जनों लोगों को और वाहनों को नदी पार कराई जा रही है. यहां सुरक्षा नियमों को ताख पर रख दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, जिले के नर्मदा नदी के बावरी घाट पर यात्रियों को नाव से नदी पार कराई जारही है, बिना सुरक्षा उपकरणों के यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है. फोटो वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नव पूरी तरह से यात्रियों से भरी हुई है. इसमें ट्रैक्टर ट्राली और कई बाईक भी मौजूद है.
रोजाना इसी तरह से ही यात्रियों को नदी पार कराई जाती है, सुरक्षा के नाम पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. बीते दिन ही जबलपुर में बड़ा हादसा हुआ है जहां आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई है और इतने ही लोग लापता है. उसके बाद भी सीहोर जिले में प्रशासन नहीं जगा है. साफ तौर पर अधिकारियों की लापरवाही उजागर हो रही है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…