Rajasthan Road Accident: राजस्थान में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां कार और ऊंट के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
राजस्थान में ऊंट से हुई कार की जोरदार भिड़ंत
Car Clash with Camel in Road Accident: एक बिजनेसमैन परिवार इंदौर घूमने गया था. वहां से लौटते समय राजस्थान के आसींद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कार की रास्ते में जा रहे ऊंट से भिड़ंत हो गई. इसमें ड्राइवर की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए. हालांकि ये घटना कुछ दिनों पहले की है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर अब वायरल हो रहा है.
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में एक कार दुर्घटनाग्रस्त सड़क पर पड़ी दिख रही है, जिसपर घायल ऊंट पड़ा हुआ है. वहां कई लोगों की भीड़ जमा है और कार को जेसीबी के सहारे रास्ते से हटाकर ऊंट को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि ये घटना जनवरी महीने की है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदौर से दर्शन कर लौट रहे एक बिजनेसमैन परिवार की तेज रफ्तार कार अचानक सड़क पर आए ऊंट से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऊंट कार की छत तोड़ते हुए अंदर जा घुसा और चालक की सीट के पास जा गिरा. हादसे में कार चालक सलीम (40) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कारोबारी निकुंज चोपड़ा, उनकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की. आपको बता दें कि यह घटना राजस्थान के आसींद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 148डी पर पालड़ी और सरेरी के बीच हुई.
IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 पर बारिश का साया…
अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 5 अक्टूबर: साल 1956। गांव में लक्ष्मणभाई काम के लिए लाइट के…
IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की…
Raju Kher: अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने हाल ही में बताया कि उन्होंने…
सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में सूरत की हिल्स हाईस्कूल…
सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: एस्टर स्कूल, सूरत के शुभ भूमिपूजन समारोह के साथ एस्टर…