<

iPhone 16 vs Samsung Galaxy S25 Ultra किस स्मार्टफोन में ज्यादा फीचर्स, कौन है परफॉर्मेंस में दमदार, जानें अंतर

अगर आप भी इन दोनों में से किसी एक स्मार्टफोन को लेने से पहले कंफ्यूज हो रहे हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. चलिए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स, कीमत और परफॉर्मेंस के बारे में.

Best Smartphones: स्मार्टफोन की दुनिया में हर साल नई टक्कर देखने को मिलती है, जिसमें किसी फोन में ज्यादा अच्छे फीचर्स होते हैं तो कोई परफॉर्मेंस के मामले में बेहतर होता है. इस बार मुकाबला Apple iPhone 16 vs Samsung Galaxy S25 Ultra का है. यह दोनों स्मार्टफोन भारतीय बाजार में बेहद पसंद किया जाता है. इसलिए बहुत से लोग इन दोनों में से किसी एक को नहीं चुन पाते हैं. जबकि, दोनों ही फोन अपनी-अपनी कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स रहे हैं.

अगर आप भी इन दोनों में से किसी एक स्मार्टफोन को लेने से पहले कंफ्यूज हो रहे हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. चलिए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स, कीमत और परफॉर्मेंस के बारे में. 

कैमरा में क्या है अंतर?

बात करें अगर कैमरा की तो Samsung Galaxy S25 Ultra में आपको 200 मेगापिक्सल्स का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलने के साथ ही साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जाता है. वहीं, सेल्फी यानि फ्रंट कैमरा में आपको 12 MP का कैमरा मिलता है. वहीं, iPhone 16 में आपको 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन मेन सेंसर कैमरा मिलने के साथ-साथ 12MP अल्ट्र वाइड लेंस मिलता है, जो ऑटोफोटोग्राफी भी मिलती है. 

परफॉर्मेंस और बैटरी में अंतर?

अगर दोनों स्मार्टफोन्स के परफॉर्मेंस और बैटरी में अंतर की बात करें तो Samsung Galaxy S25 Ultra में आपको Qualcomm Snapdragon 8 Elite chipset मिलने के साथ ही साथ 6.9 इंच की AMOLED डिस्प्ले भी देखने के लिए मिलती है. वहीं, इस स्मार्टफोन में आपको 5,000 mAh की बैटरी और 45W की वायर्ड चार्जिंग मिलती है. iphone 16 में आपको A18 chipset के साथ ही साथ 8GB रैम, जिसमें 30% faster CPU और 40% faster GPU की स्पीड मिलती है. वहीं, इस फोन में आपको 3,561 mAh की बैटरी भी देखने के लिए मिलती है. 

कीमत में क्या है अंतर?

कीमत में अंतर की बात करें Samsung Galaxy S25 Ultra आपको 1,29,999 से लेकर 1,41,999 रुपये की कीमत पर देखने के लिए मिलता है. वहीं, Apple iPhone 16 आपको 69900 रुपये की कीमत पर देखने के लिए मिल सकता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Delhi Protest: राहुल-प्रियंका के खिलाफ FIR दर्ज, लगा ये गंभीर आरोप; कल रात किए गए डिटेन

Delhi Protest: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के…

Last Updated: October 7, 2026 09:56:28 IST

Delhi Traffic Alert: आज दिल्ली में लग सकता है महाजाम! इन रास्तों पर जाने से बचें, पार्किंग भी रहेगी बंद

Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली में बीजेपी के कार्यक्रम के चलते 7 अक्टूबर को कई…

Last Updated: October 7, 2026 09:52:34 IST

CNG Price Hike: आज से CNG और PNG के दाम बढ़े, कितनी महंगी हुई गैस? जानें नए रेट

Cng Price Hike:  आज से CNG और PNG दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई…

Last Updated: October 7, 2026 09:44:18 IST

Bigg Boss 20: काश्वी को भूल लव गिल के हुए स्काउट? शो में बढ़ी नजदीकियां, नेटिजंस ने लगा दी क्लास

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां चर्चा…

Last Updated: October 7, 2026 09:22:21 IST

UP Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा खेल! यूपी के इन 10 शहरों का नया रेट देखकर चौंक जाएंगे

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहर के हिसाब से अलग…

Last Updated: October 7, 2026 08:37:20 IST