<

राजस्थान सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 222 RAS अधिकारियों के तबादले, कई नई नियुक्तियां

Rajasthan administrative service: राजस्थान सरकार ने 222 RAS अधिकारियों के तबादले किए हैं, आइए जानें किस अधिकारी को कहां जिम्मेदारी सौपी गई हैं.

RAS Officers Transfer: राजस्थान सरकार ने सोमवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 222 अधिकारियों का तबादला कर दिया. इस व्यापक बदलाव के तहत राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों, विश्वविद्यालयों और निगमों में नई नियुक्तियां की हैं. कई संयुक्त सचिव, अतिरिक्त आयुक्त और रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. यह फेरबदल न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नया स्वरूप देगा, बल्कि कई विभागों में ताज़गी और जवाबदेही भी लाएगा.

मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालयों में नियुक्तियां

सबसे अहम बदलाव में वाणिज्य कर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त मोहन दान रत्नू को मुख्यमंत्री के ओएसडी (Officer on Special Duty) के रूप में नियुक्त किया गया है. वहीं, अशोक कुमार योगी को वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा का विशिष्ट सहायक (SA) बनाया गया है.

इन विभागों में हुआ प्रमुख बदलाव

खाद्य सुरक्षा निदेशालय में अपनी छापों की वजह से चर्चा में आए पंकज ओझा को अब गौ-पालन निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह, दिनेश कुमार जांगिड़ को सहकारिता विभाग से हटाकर पशुपालन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया. असलम शेर खान को जल संसाधन विभाग से अल्पसंख्यक मामलों के विभाग में स्थानांतरित किया गया है. नरेंद्र कुमार बंसल को कार्मिक विभाग से हटाकर नगर निगम ग्रेटर का अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है. आनंदीलाल वैष्णव को प्रसारण निगम से हटाकर गृह विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरेश कुमार नवल अब भरतपुर विकास प्राधिकरण के सचिव होंगे, जबकि अरविंद सारस्वत खान विभाग में संयुक्त सचिव बनाए गए हैं.

विवादों से जुड़े अधिकारी

हाईवे घूसकांड में पिंकी मीणा के साथ गिरफ्तार हुए और हाल ही में निलंबन से बहाल हुए पुष्कर मित्तल को भी पोस्टिंग दी गई है. उन्हें झालावाड़ जिले के मनोहरथाना में एसडीएम नियुक्त किया गया है। मित्तल पहले दौसा में एसडीएम रहते हुए एसीबी द्वारा 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए थे. पिंकी मीणा फिलहाल निलंबित ही हैं.

विश्वविद्यालयों में हुए बड़े बदलाव

फेरबदल का बड़ा हिस्सा विश्वविद्यालयों से भी जुड़ा है.

  • आशु चौधरी को खान विभाग की संयुक्त सचिव से ट्रांसफर कर राजस्थान यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रार बनाया गया है.
  • अशोक कुमार को अतिरिक्त आयुक्त, देवस्थान विभाग से स्थानांतरित कर महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है.
  • जयपुर ग्रेटर नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त सीमा कुमार को स्थानीय निकाय विभाग में अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है और उनकी जगह नरेंद्र बंसल को ग्रेटर नगर निगम में जिम्मेदारी दी गई है.

राजस्थान की 9 यूनिवर्सिटीज़ में भी रजिस्ट्रार बदले गए हैं।

  • राजपाल सिंह को जिला परिषद कोटा से स्थानांतरित कर कोटा यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया.
  • भावना शर्मा, जो पहले कोटा यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार थीं, अब राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी कोटा में नियुक्त की गई हैं.
  • एपीओ चल रहे तीन अधिकारियों – कश्मीर कौर रॉन (गोविंद गुरु जनजाति विश्वविद्यालय बांसवाड़ा), डॉ. गुंजन सोनी (जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी जोधपुर) और ममता यादव (बाबा आमटे दिव्यांग यूनिवर्सिटी जयपुर) – को भी रजिस्ट्रार की नई जिम्मेदारी दी गई है.
वेटरनरी यूनिवर्सिटीज़ में भी बदलाव हुए हैं।

सावन कुमार चायल को जोबनेर स्थित राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बनाया गया है. वहीं, झुंझुनूं के एसडीएम पंकज शर्मा को बीकानेर वेटरनरी यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है.

अन्य तबादले

  • एमडीएस यूनिवर्सिटी अजमेर की रजिस्ट्रार प्रिया भार्गव को स्वास्थ्य विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.
  • मत्स्य यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार लोकेश कुमार मीणा को राजमेश उपनिदेशक बनाया गया है.
  • जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार हरीतिमा को उपायुक्त, सीएडी बीकानेर नियुक्त किया गया है.
  • वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा की रजिस्ट्रार सरिता को जिला आबकारी अधिकारी कोटा की जिम्मेदारी दी गई है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST

Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…

Last Updated: October 31, 2026 15:53:02 IST

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST