Guess The Film : वो विवादित फिल्म जो 2003 में रिलीज हुई थी, जिसमें बोल्ड सीन ने लोगों को हैरान कर दिया. भारी स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म फ्लॉप हुई और प्रोड्यूसर को बड़ा नुकसान हुआ.
Guess The Film : बॉलीवुड की चमकती हुई अप्सरा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को हम सभी उनकी शानदार फिल्मों और ग्लैमर के लिए जानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैटरीना ने अपने करियर की शुरुआत एक ऐसी फिल्म से की थी, जिसने न केवल लोगों को चौंका दिया बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी हलचल मचा दी थी? आइए जानते हैं कैटरीना के शुरुआती दिनों और उनकी उस पहली फिल्म ‘बूम’ के बारे में, जिसे आज भी लोग काफी विवादित मानते हैं.
कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम किया था.. उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘मल्लेश्वरी’ में दग्गुबती वेंकटेश के साथ रोमांटिक रोल प्ले किया था. इसके बाद वो पूरी तरह बॉलीवुड की दुनिया में आ गईं और धीरे-धीरे इंडस्ट्री की टॉप हीरोइनों में शुमार हो गईं. सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आमिर खान, ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर जैसे बड़े सितारों के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई.
कैटरीना कैफ की पहली फिल्म ‘बूम’ साल 2003 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म अपने समय में एकदम अलग और विवादित थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर जैसे नामी कलाकार भी थे, लेकिन इसके बावजूद ‘बूम’ को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. सबसे बड़ी वजह थी कि अमिताभ बच्चन जैसे महानायक ने इस फिल्म में काम किया, जो एक बी-ग्रेड फिल्म जैसी लग रही थी. फिल्म की कहानी भी काफी हद तक मॉडलिंग और ग्लैमर की दुनिया से जुड़ी हुई थी, जहां हीरे चोरी की एक कहानी बुनी गई थी.

‘बूम’ में कैटरीना कैफ का अंदाज बेहद बोल्ड था, जो उस दौर की किसी भी बॉलीवुड फिल्म में कम ही देखने को मिलता था. गुलशन ग्रोवर के साथ उनके कुछ बोल्ड सीन फिल्म को और भी ज्यादा विवादित बना दिया. अमिताभ बच्चन का किरदार भी इस फिल्म में उनके किरदारों से बिल्कुल अलग था, जिसे लोगों ने ठीक से स्वीकार नहीं किया.
‘बूम’ का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन बेहद खराब रहा, जिससे फिल्म के प्रोड्यूसर और अभिनेता जैकी श्रॉफ को काफी नुकसान उठाना पड़ा. फिल्म की असफलता ने उनके करियर और आर्थिक स्थिति पर भारी असर डाला. इतना बड़ा नुकसान हुआ कि जैकी श्रॉफ पर कर्ज का बोझ भी बढ़ गया.
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…
Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…
Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…
Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…