<

बीच सड़क IPS के फाड़े कपड़े, जान लेने को उतारू थी भीड़; जानें पूर्व आईपीएस ने किया कौन सा कांड?

Former IPS officer Madan Gopal Meghwal: पूर्व आईपीएस मदन गोपाल मेघवाल (Madan Gopal Verma) ने 2018 में वीआरएस लेकर राजनीति में कदम रखा. 2026 निकाय चुनाव के दौरान उनके साथ मारपीट और कपड़े फाड़ने की घटना हुई, जिससे विवाद गहरा गया.

Former IPS officer Madan Gopal Meghwal: राजस्थान के बिकानेर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां टिकट नहीं मिलने से खफा एक युवक ने अपने साथियों के साथ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ जमकर मारपीट की है. इस घटना के बाद सियासत में हलचल मच गई है. इस मामले को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया. मामले पर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद प्रदर्शन थमा. बता दें कि, मदन गोपाल मेघवाल पूर्व आईपीएस अधिकारी भी है, जिन्होंने राजनीति में आने के लिए खुद साल 2018 में स्वैच्छिक सेवानिवृ्त्ति ली थी. 

कौन है मदन गोपाल मेघवाल? (Madan Gopal Verma)

मदन गोपाल मेघवाल का जन्म 1 जनवरी 1964 को बीकानेर में हुआ. उनके पिता का नाम नाथूराम है. पुलिस सेवा में आने से पहले उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर में नौकरी की थी. साल 1994 में उनका राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) में चयन हुआ. करीब दो दशक बाद 2015 में उन्हें IPS में पदोन्नति मिली. पुलिस की नौकरी में लंबा वक्त बिताने के बाद 2018 में उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया.राजनीति में कदम रखने के लिए मेघवाल ने 15 नवंबर 2018 को पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली. इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में बीकानेर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. यानी बैंक की नौकरी से शुरू हुआ उनका सफर पुलिस सेवा, IPS और फिर सियासत तक पहुंचा. 

IPS की नोकरी छोड़ राजनीति में रखा कदम

मदन गोपाल मेघवाल ने 24 साल पुलिस में अपनी सेवा देने के बाद राजनीति में कदम रखने का फैसला किया. इसके लिए उन्होंने साल 2018 में पुलिस सेवा से खुद की इच्छा से सेवानिवृत्ति ली. मदन गोपाल उस समय CID में पुलिस अधीक्षक के तौर पर तैनात थे. इस दौरान कांग्रेस की तरफ से उन्होंने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के सामने टिकट दिया गए. लेकिन मदन गोपाल इस चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके.

ये भी पढ़ें:  जब सो रहे थे भारत के दूश्मन, ISRO ने कर दिया कमाल; लॉन्च किया देश का पहला इमेजिंग सैटेलाइट

आखिर क्या है पूरा मामला?

बुधवार को मदन गोपाल मेघवाल वार्ड नंबर 50 से कांग्रेस प्रत्याशी नवरत्न डांगा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इसी दौरान वार्ड से टिकट की मांग कर रहे मोहित अरोड़ा ने उन्हें बहाने से बाहर बुलाया. बाहर आते ही मोहित ने मेघवाल पर टिकट चोर कहकर हमला कर दिया. आरोप है कि इसके बाद मोहित के कुछ साथी भी वहां पहुंच गए और उन्होंने मेघवाल के साथ मारपीट की. इस दौरान उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए. घटना की खबर फैलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा भड़क गया. देर शाम बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पुलिस थाने पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन किया. मामले की जानकारी मिलते ही एडिशनल डीसीपी चक्रवर्ती राठौड़ भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाया और मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया. प्रदर्शन में पूर्व मंत्री बीडी कल्ला भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: Janmashtami 2026: दुर्लभ द्वापर युग जैसा संयोग अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा वृषभ राशि में; जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST