Former IPS officer Madan Gopal Meghwal: राजस्थान के बिकानेर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां टिकट नहीं मिलने से खफा एक युवक ने अपने साथियों के साथ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ जमकर मारपीट की है. इस घटना के बाद सियासत में हलचल मच गई है. इस मामले को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया. मामले पर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद प्रदर्शन थमा. बता दें कि, मदन गोपाल मेघवाल पूर्व आईपीएस अधिकारी भी है, जिन्होंने राजनीति में आने के लिए खुद साल 2018 में स्वैच्छिक सेवानिवृ्त्ति ली थी.
कौन है मदन गोपाल मेघवाल? (Madan Gopal Verma)
मदन गोपाल मेघवाल का जन्म 1 जनवरी 1964 को बीकानेर में हुआ. उनके पिता का नाम नाथूराम है. पुलिस सेवा में आने से पहले उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर में नौकरी की थी. साल 1994 में उनका राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) में चयन हुआ. करीब दो दशक बाद 2015 में उन्हें IPS में पदोन्नति मिली. पुलिस की नौकरी में लंबा वक्त बिताने के बाद 2018 में उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया.राजनीति में कदम रखने के लिए मेघवाल ने 15 नवंबर 2018 को पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली. इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में बीकानेर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. यानी बैंक की नौकरी से शुरू हुआ उनका सफर पुलिस सेवा, IPS और फिर सियासत तक पहुंचा.
#WATCH | Bikaner, Rajasthan: On the alleged physical assault following an office inauguration, Bikaner City Congress District President Madan Gopal Meghwal says, “…Besides myself, about 20 to 22 people were present at the event, including Mohit Arora and his associates,… https://t.co/2IVMYZhXVc pic.twitter.com/BtuRLxi1mR
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) September 3, 2026
IPS की नोकरी छोड़ राजनीति में रखा कदम
मदन गोपाल मेघवाल ने 24 साल पुलिस में अपनी सेवा देने के बाद राजनीति में कदम रखने का फैसला किया. इसके लिए उन्होंने साल 2018 में पुलिस सेवा से खुद की इच्छा से सेवानिवृत्ति ली. मदन गोपाल उस समय CID में पुलिस अधीक्षक के तौर पर तैनात थे. इस दौरान कांग्रेस की तरफ से उन्होंने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के सामने टिकट दिया गए. लेकिन मदन गोपाल इस चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके.
ये भी पढ़ें: जब सो रहे थे भारत के दूश्मन, ISRO ने कर दिया कमाल; लॉन्च किया देश का पहला इमेजिंग सैटेलाइट
आखिर क्या है पूरा मामला?
बुधवार को मदन गोपाल मेघवाल वार्ड नंबर 50 से कांग्रेस प्रत्याशी नवरत्न डांगा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इसी दौरान वार्ड से टिकट की मांग कर रहे मोहित अरोड़ा ने उन्हें बहाने से बाहर बुलाया. बाहर आते ही मोहित ने मेघवाल पर टिकट चोर कहकर हमला कर दिया. आरोप है कि इसके बाद मोहित के कुछ साथी भी वहां पहुंच गए और उन्होंने मेघवाल के साथ मारपीट की. इस दौरान उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए. घटना की खबर फैलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा भड़क गया. देर शाम बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पुलिस थाने पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन किया. मामले की जानकारी मिलते ही एडिशनल डीसीपी चक्रवर्ती राठौड़ भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाया और मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया. प्रदर्शन में पूर्व मंत्री बीडी कल्ला भी मौजूद रहे.