Lara Dutta Viral Video: एक्ट्रेस लारा दत्ता इस समय अपनी बेटी के साथ दुबई में फंसी हुई हैं, इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल, जिसमें वो बता रही है कि ईरान-अमेरिका के बीच हो रही जंग में वो कैसे मुश्किल वक्त गुजार रही हैं. एक्ट्रेस ने बताया है कि यह समय बेहद डरावना है.
लारा दत्ता ने शेयर किया दुबई से रोते हुए वीडियो
Lara Dutta In Dubai: यूएस-इज़राइल-ईरान में हो रही जंग से दुबई में हाहाकर मचा हुआ है, जिसकी वजह से इंडिया से कई लोग वहां फंसे हुए हैं. उन्ही में एक हैं बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस लारा दत्ता है, जो अपनी बेटी के साथ इस समय दुबई में मौजुद हैं, हो रही जंग की वजह से दुबई की सारी प्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं, जिसकी वजह से वहा से उनका निकल पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो गया है. इसी दौरान लारा दत्ता का एक वीडियो भी इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें वो बता रही है कि ईरान-अमेरिका के बीच हो रही जंग में वो कैसे मुश्किल वक्त गुजार रही हैं. एक्ट्रेस ने बताया है कि यह समय बेहद डरावना है
लारा दत्ता ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि वो दुबई में बेटी सायरा के साथ फस गई हैं. लारा ने वीडियो में कहा, ‘पिछले 3 साल से वो दुबई में रह रही है, वहा उनका घर और ज्यादातर समय वो यहीं बिताती है. लारा दत्ता ने वीडियो में आगे बोला- मैं तब से यहां हूँ जब इज़राइल-ईरान जंग शुरू हुई थी. मैं एक ब्रांड का शूट करने के लिए दुबई आई थी. तभी मैंने स्टूडियो के ऊपर धमाकों और मिसाइल की आवाज सुनी और वो सुनती ही अफरातफरी मच गई और हम सब स्टूडियो से भागे. मिसाइलें इंटरसेप्ट होते देखी. पिछले कुछ दिन टेंशन से भरे रहे हैं. मेरे पति महेश काम से बाहर हैं, लेकिन मैं और मेरी बेटी बहुत नर्वस हैं. यहां हो रहा ये सब बेहद डरावना है. धमाके हो रहे हैं. जेट्स ऊपर से उड़ रहे हैं. हम सुरक्षित जगह पर हैं, लेकिन धमाकों की तीव्रता इतनी अधिक है कि उनके विला की खिड़कियां और दरवाजे तक हिल रहे हैं.’
लारा दत्ता ने अपने वीडियो में आगे कहा, ‘UAE सरकार अच्छा काम कर रही है और यह पक्का कर रही है कि वे हमारी सुरक्षा के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें. वो सभ कुछ संभाल रही है. जो लोग बाहर न जाने के ऑप्शन पर भी देश चला रहे हैं, सम्मान की बात है।’ लारा दत्ता ने भारत की सुरक्षा व्यवस्था से इसकी तुलना करते हुए कहा कि यहाँ भी उन्हें अपने देश जैसी ही सुरक्षित अनुभूति हो रही है. अपन इस वायरल वीडियो में लारा दत्ता रोते हुए नजर आईं. उन्होंने वीडियो में बताया है कि वो कैसे भी कर के भारत लौटने की कोशिश कर रही हैं. लारा इस पोस्ट पर कई सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं. फैंस भी उनका होसला बड़ा रहे हैं. एक्टर सुधांशू पांडे ने लिखा- लारा मेरी प्रिय, आप वहां फंसी हैं. सब ठीक हो जाएगा. स्ट्रॉन्ग रहिए. ये भी जल्द खत्म होगा.
बता दें कि लारा दत्ता के अलावा सोनल चौहान और ईशा गुप्ता भी दुबई में फँसी थीं. सोनल ने पीएम मोदी से मदद भी मांगी थी, जिसके बाद वो अब इंडिया वापस आ गई हैं. बता दें कि अब इस मामले में एक्टर सोनू सूद भी मदद के लिए आगे आए हैं.
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…
Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…
Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…
लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…
IND vs WI | KL Rahul 10,000 International Runs: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में…