Pigeon Steals Gold Chain: राजस्थान के जोधपुर से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं होगा. एक मासूम दिखने वाले कबूतर ने एक आभूषण की दुकान से 1 लाख रुपये की सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया. दरअसल, यह घटना किसी फिल्म के सीन जैसी लगती है, जिसने न सिर्फ दुकानदार को बल्कि पुलिस और स्थानीय लोगों को भी हैरत में डाल दिया है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.
क्या है हैरान करने वाला मामला?
आपने चोर तो देखा होगा लेकिन राजस्थान के जोधपुर का यह चोर न तो इंसान है और न ही जानवर है, यह एक पक्षी चोर है. जहां, जोधपुर के एक बाजार में स्थित ज्वेलरी शॉप में रोज की तरह कामकाज चल रहा था. दुकानदार ने ग्राहकों को दिखाने के लिए सोने की चेन काउंटर पर रखी थी. इस बात से बेहद ही अंजान की अगले पल एक शातिर चोर उनके चेन पर हाथ साफ कर लेगा. इसी बीच, एक कबूतर दुकान के अंदर दाखिल हुआ, वहां मौजूद लोग इसे सामान्य बात समझ रहे थे, लेकिन तभी कबूतर ने अपनी चोंच में सोने की चेन दबाई और पलक झपकते ही दुकान से बाहर उड़ गया
दुकानदार और कर्मचारी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही कबूतर उनकी नजरों से गायब हो चुका था. करीब 1 लाख रुपये की कीमत वाली यह चेन दुकान के स्टॉक का एक कीमती हिस्सा थी, जिससे कबूतर लेकर चला गया था.
आखिर कैसे हुई चेन की बरामदगी?
तो वहीं, दूसरी तरफ चेन के चोरी होने के बाद हड़कंप मच गया. जहां, दुकानदार ने तुरंत आसपास के लोगों की मदद ली और कबूतर का पीछा करना शुरू कर दिया. सौभाग्य से, कबूतर पास की ही एक इमारत की छत पर जाकर बैठ गया. जब लोगों ने उसे घेरा और शोर मचाया, तो घबराहट में कबूतर ने अपनी चोंच से चेन नीचे गिरा दी.
स्थानीय निवासियों और दुकान के कर्मचारियों की मुस्तैदी की वजह वह कीमती हार बिना किसी नुकसान के वापस मिल गया. अब सीसीटीवी कैमरों में कैद यह फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे लोग जमकर देखना पसंद कर रहे हैं.