<

राजस्थान में रोहित गोदारा-वीरेंद्र चारण गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई , गिरफ्त में 3 आरोपी, किसे बनाते थे निशाना?

Didwana-Kuchaman News: डीडवाना-कुचामन की पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने कहा कि जिले में संगठित अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.

Rajasthan News: राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले में संगठित आपराधिक गैंग्स के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर नेटवर्क पर कड़ा प्रहार किया है. पुलिस ने रोहित गोदारा और वीरेन्द्र चारण गैंग के सक्रिय सदस्यों के खिलाफ अलग-अलग थानों में 4 प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई जिले में बढ़ती रंगदारी और धमकी की घटनाओं को देखते हुए की गई है.

पुलिस के अनुसार, कुचामन सिटी, मकराना, परबतसर और लाडनूं थानों में बीएनएस की धारा 111 (2), 111 (3) और 111 (4) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में गोपालदान (22), लिखमाराम उर्फ विक्रम (28) और विकास उर्फ धन्नाराम (30) शामिल हैं. तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है और ये पूर्व में फायरिंग जैसी घटनाओं में भी शामिल रह चुके हैं.

विदेश में रह रहा है वीरेन्द्र चारण

जांच में सामने आया है कि वीरेन्द्र चारण, जो फिलहाल विदेश में रह रहा है, अपने गुर्गों के जरिए स्थानीय व्यापारियों को निशाना बना रहा था. विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप कॉल और ऑडियो मैसेज भेजकर व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही थी और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी. इससे पहले भी गैंग द्वारा धमकी के बाद एक व्यापारी की हत्या करवाई जा चुकी है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था.

21 अप्रैल 2026 को मिली खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गैंग लीडर्स के संपर्क में रहकर धनाढ्य लोगों की जानकारी साझा करते थे, जिसके बाद उन्हें निशाना बनाया जाता था.

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने कहा कि जिले में संगठित अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं, कुचामन एएसपी विमल सिंह नेहरा ने बताया कि आमजन और व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश लगातार जारी है.

पुलिस अब इस पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है और गैंग से जुड़े हर व्यक्ति-चाहे वह सहयोगी हो, शरण देने वाला हो या संचार में मदद करने वाला-सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

न दीवार फांदी, न ताला तोड़ा… कटनी जेल से कैसे फरार हुए 3 आरोपी? किसी फिल्म से कम नहीं पूरी कहानी; पुलिस महकमे के उड़े होश

Katni Jail Escape Case: तीनों आरोपियों के भागने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू…

Last Updated: November 14, 2026 08:52:38 IST

Caught on CCTV: छतरपुर में बस चालक की दबंगई? युवक को मारी टक्कर, मां बोली- पुरानी रंजिश में बेटे को मारने की कोशिश

Chhatarpur News:बीते 9 नवंबर को बड़ामलहरा निवासी भरत यादव सड़क किनारे पैदल जा रहा था.…

Last Updated: November 14, 2026 08:42:21 IST

US Flight Crisis: अमेरिका में अचानक क्यों थम गए हजारों विमान? FAA ने अब हटाई पाबंदी; जानें आखिर क्या थी वजह

US Flight Crisis: FAA ने कहा कि देश भर के एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल सेंटर्स के…

Last Updated: November 14, 2026 08:54:51 IST

Gold Rate Today: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! लगातार गिर रहे गोल्ड के दाम; जानें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Rate Today 14 November 2026:अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना $3,879.71 प्रति औंस पर कारोबार…

Last Updated: November 14, 2026 07:50:02 IST

Ramayana Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का महाधमाका! 9 दिन में 1110 करोड़ पार, यश ने रचा इतिहास

'Ramayana: Rise of a Legend' box office collection day 9: भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ…

Last Updated: November 14, 2026 07:42:29 IST

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल फिर बढ़े, क्या भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? नए रेट जारी

Petrol-Diesel Price Today 14 November 2026 : दिल्ली में आज, शनिवार, 14 नवंबर को पेट्रोल…

Last Updated: November 14, 2026 07:36:18 IST