<

UP: सावधान! फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से बरेली की महिला से अश्लील चैटिंग, परिवार को किया बदनाम, मुकदमा दर्ज

Bareilly News: बरेली में एक अज्ञात शख्स महिला की पहचान का गलत इस्तेमाल करते हुए उसके रिश्तेदारों और परिचितों को आपत्तिजनक मैसेज और फोटो भेज रहा है. इससे महिला की छवि खराब हो रही है.

UP News: सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के साथ इसके दुरुपयोग के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक गंभीर मामला बरेली जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली और उसके जरिए अश्लील संदेश भेजकर परिवार को बदनाम किया.

पीड़ित परिवार के मुताबिक यह उत्पीड़न पिछले तीन वर्षों से लगातार जारी है. आरोपी महिला की पहचान का गलत इस्तेमाल करते हुए उसके रिश्तेदारों और परिचितों को आपत्तिजनक मैसेज और फोटो भेज रहा है. इससे न केवल महिला की छवि खराब हो रही है, बल्कि परिवार को भी सामाजिक रूप से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है.

पीड़ित ने थाना शीशगढ़ में दी तहरीर

पीड़ित ने बताया कि इस हरकत के चलते लोग गलत धारणा बना रहे हैं और कई बार उल्टे गंदे कमेंट्स भी कर रहे हैं, जिससे मानसिक तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. मामले से परेशान होकर पीड़ित ने थाना शीशगढ़ में तहरीर दी.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. अब तकनीकी जांच और सर्विलांस के जरिए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.

सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करें- पुलिस

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करें, अपनी प्रोफाइल को सुरक्षित रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ऐसे साइबर अपराधों पर समय रहते रोक लगाई जा सके.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST