<

साध्वी प्रेम बाईसा की मर्डर मिस्ट्री, वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट, क्या रहस्यमयी मौत से पुलिस उठा पाएगी पर्दा?

राजस्थान के जोधपुर में कथा वाचिका साध्वी प्रेम बाईसा (Story Teller Sadhvi Prem Baisa) की संदिग्ध मौत (Suspicious Death) को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं. पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Sadhvi Prem Baisa Murder: राजस्थान के जोधपुर से झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को हैरान कर दिया है. प्रसिद्ध भजन गायिका और कथा वाचिका साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले से पूरा राज्ये में शोक की लहर देखने को मिल रही है. जानकारी के मुताबिक, 28 जनवरी 2026 की शाम हुई इस घटना ने कई अनसुलझे सवालों को जन्म दे दिया है, जिसमें ‘डेक्सोना’ (Dexona) इंजेक्शन से लेकर पिता के साथ वायरल हुए एक पुराने वीडियो तक की कई महत्वपूर्ण कड़ियां जुड़ी हुई नज़र आ रही हैं. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

आखिर क्या है इंजेक्शन का रहस्य?

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 साल की साध्वी प्रेम बाईसा पिछले दो दिनों से अस्वस्थ थीं. तबीयत खराब होने पर उन्हें बुधवार शाम उनके पिता और गुरु वीरमनाथ ने आश्रम में एक कंपाउंडर को बुलाकर उन्हें एक इंजेक्शन लगवाया. जानकारी के मुताबिक, उन्हें DEXONA इंजेक्शन लगाया था. तो वहीं, दूसरी तरफ इंजेक्शन लगते ही साध्वी की स्थिति पहले से और भी ज्यादा बिगड़ने लगी और फिर उन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें ‘ब्रॉट डेड’ (Brought Dead) घोषित कर दिया. लेकिन, अब सबसे महत्वपूर्ण सवाल उठता है कि क्या यह मौत दवा के रिएक्शन से हुई या इसमें किसी भी तरह की कोई गहरी साजिश छिपी है?

13 जुलाई के वायरल वीडियो का रहस्य

तो वहीं, दूसरी तरफ अब इस मामले में एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है. जहां, एक 13 जुलाई 2025 को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने कई गंभीर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है. वीडियो के मुताबिक, साध्वी अपने बेडरूम में पिता वीरमनाथ के साथ दिखाई देतीं हैं. इसके अलावा, वीडियो के दृश्यों को लेकर सोशल मीडिया पर पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को लेकर लोगों ने कई तरह के सवाल उठाए थे. लेकिन, तब साध्वी ने इसे एडिटेड बताते हुए ‘अग्नि परीक्षा’ देने की बात कही थी, लेकिन अब उनकी मौत के बाद पुलिस फिर से इस ‘वायरल वीडियो एंगल’ की जांच में लगातार जुटी हुई है. 

इंस्टाग्राम पोस्ट बनी सबसे बड़ी मिस्ट्री

इतना ही नहीं उनकी मौत शाम 5:30 बजे हुई, लेकिन रात 9:30 बजे उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक भावुक पोस्ट शेयर किया गया. जिसनमें  इसे ‘डेथ नोट’ माना जा रहा है, जिसमें लिखा था कि वे दुनिया छोड़ रही हैं और उन्हें ऊपर वाले के दरबार में जाकर ही न्याय मिलेगा. लेकनि, अब राजस्थान पुलिस के लिए सबसे बड़ी पहेली यही है कि अगर साध्वी की मौत 5:30 बजे हो चुकी थी, तो 9:30 बजे पोस्ट आखिर किसने अपलोड किया था?

जांच के घेरे में पिता का व्यवहार

इस मामले में प्रज्ञा अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, साध्वी को मृत घोषित करने के बाद जब उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई, तो पिता वीरमनाथ ने एम्बुलेंस लेने से पूरी तरह से इनकार कर दिया था. जिसके बाद उनके इस व्यवहार और मौत के बाद आए सोशल मीडिया पोस्ट पर चुप्पी, पुलिस के संदेह को और भी ज्यादा गहरा बनाती जा रही है. फिलहाल, राजस्थान पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा फायदा, किसे बरतनी होगी सावधानी?

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:31:22 IST

Diljit Dosanjh Delhi Concert: 30 अक्टूबर को दिल्ली में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट; मुंबई में मिली हमले की धमकी

Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…

Last Updated: October 23, 2026 17:27:02 IST

Barangaon Panchayat elections: हनुमान बेनीवाल के गांव में सरपंच की कुर्सी पर घमासान, आमने-सामने आईं दो सगी बहनें

Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…

Last Updated: October 23, 2026 16:58:30 IST

अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरे का साया, बच्चे भी निशाने पर

Bomb Threat: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी…

Last Updated: October 23, 2026 16:44:44 IST

भारत-पाकिस्तान की दूरियां मिटा रही Gen Z की पसंद, पाकिस्तानी गानों से ड्रामों तक क्यों बढ़ रहा युवाओं का क्रेज?

India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…

Last Updated: October 23, 2026 16:42:10 IST

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:00:49 IST