<
Categories: Business News

Aadhar UAN Linking: घर बैठे-बैठे इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर आधार से UAN को ऐसे करें लिंंक, डीटेल में जानें पूरा प्रोसेस

इसे लिंक कराने के लिए भी आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आप घर बैठे-बैठे कुछ आसान स्टेप्स में इसे आसानी से लिंक करा सकते हैं. आइए जानते हैं आसान स्टेप्स मे आधार को UAN से कैसे लिंक करें.

Aadhar UAN Linking: पीएफ (प्रोविडेंट फंड) या कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) कर्मचारियों के लिए एक समर्थन योजना है, जिससे वे अपनी कमाई का कुछ हिस्सा बचा सकते हैं. वेतन कर्मचारियों के लिए यह अनिवार्य है. कई बार पीएफ नहीं कटने पर या पीएफ निकलवाने के लिए लोगों को ईपीएफ के दफ्तर में लंबी-लंबी लाइनें लगाकर पूरा दिन बर्बाद करना पड़ता है. दफ्तर के चक्कर लगाने से बचने के लिए आपको अपना अपना UAN आधार कार्ड से लिंक करा लेना चाहिए.

इसे लिंक कराने के लिए भी आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आप घर बैठे-बैठे कुछ आसान स्टेप्स में इसे आसानी से लिंक करा सकते हैं. आइए जानते हैं आसान स्टेप्स मे आधार को UAN से कैसे लिंक करें. 

UAN को आधार से कैसे करें लिंक?

  1. अगर आप अपने आधार को UAN से लिंक करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें.
    इसके लिए सबसे पहले आपको EPFO मेंबर के होम पेज पर जाना है.
    आप चाहें तो EPFO की ई-सेवा पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर भी जा सकते हैं.
    अब आपको अपने ईपीएफ को लॉग-इन करना है और UAN एक्टिवेट ऑनलाइन और यूएनएन लॉगिन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को एक्टिवेट करना है.
    इसके बाद आपको अपने अकाउंट की KYC करानी है. इसके बाद आधार नंबर डालें और अपना नाम दर्ज करें.
    अब आपका आधार यूआईडीएआई के डाटा से मिलाया जाएगा
    इसके बाद आपको UAN और आधार के लिंक होने का इंतजार करा है. जानकारी सही होने के बाद यह अप्रूव्ड हो जाएगा.

लिंक होने के बाद आएगा मैसेज

आप द्वारा UAN और आधार के लिंक कराए जाने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर sms आएगा, जिससे पता चल जाएगा कि आपका UAN आधार से लिंक हो चुका है. लिंक हो जाने के दो दिन बाद आपके केवाईसी अकाउंट पर वेरिफाइड दिखाई देने लगेगा. 

EPF को आधार से जोड़ना क्यों है जरूरी?

EPF को आधार से जोड़ना अब सरकार ने अनिवार्य कर दिया है. दरअसल, जब आप EPF को आधार से जोड़ते हैं तो डेटा में किसी प्रकार की गलती नहीं होती है. इसके साथ ही ऐसा करनेसे ड्युप्लिकेट UAN बनने की संभावना न के बराबर हो जाती है और आपका पैसा सुरक्षित रहता है. हालांकि, आप Umang ऐप से भी अपने पीएफ अकाउंट को मैनेज कर सकते हैं और बैलेंस का भी पता लगा सकते हैं.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST