<

Sadhvi Prem Baisa: कौन थीं साध्वी प्रेम बैसा? रहस्यमयी मौत ने मचाई हलचल, वायरल वीडियो से बटोरी थीं सुर्खियां

Sadhvi Prem Baisa Death: पश्चिमी राजस्थान की प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी प्रेम बैसा के अचानक निधन से चारों तरफ हचलच मच गई है. लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं. आखिर कौन थी साध्वी प्रेम बैसा, जिनके सोशल मीडिया कंटेट थे वायरल.

Sadhvi Prem Baisa Death News: राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली साध्वी प्रेम बैसा की रहस्यमयी मौत लोगों को चौंका रही है. जानकारी के अनुसार आश्रम में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उनके निधन के बाद जांच की मांग तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स थे. इतना ही नहीं, उनके वीडियो अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते थे. जानिए क्या है पूरा मामला और कौन थी साध्वी प्रेम बैसा.

कौन थीं साध्वी प्रेम बैसा?

साध्वी प्रेम बैसा मूल रूप से बालोतरा जिले के परेऊ गांव की रहने वाली थीं. साध्वी प्रेम बैसा एक जानी-मानी धार्मिक कथावाचक थीं. वे अपने सरल, भावपूर्ण और मन को छू लेने वाले प्रवचनों के लिए प्रसिद्ध थीं. सनातन धर्म के प्रति उनकी गहरी आस्था और समर्पण साफ झलकता था, जिस कारण बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने आते थे और उनका सम्मान करते थे. उनके प्रवचनों में आस्था, परंपरा और जीवन मूल्यों की स्पष्ट झलक मिलती थी, जिससे भक्तों को आत्मिक शांति मिलती थी. कई प्रमुख धार्मिक हस्तियों से उनके अच्छे संबंध थे, जिससे एक प्रभावशाली आध्यात्मिक मार्गदर्शक के रूप में उनकी पहचान और मजबूत हुई. हालांकि, हाल के कुछ महीनों में उनके जीवन में मुश्किल दौर भी आया. पूर्व सहयोगियों से जुड़े आरोपों और विवादों के चलते वे चर्चा में रहीं और इसका असर उनके व्यक्तिगत जीवन पर भी पड़ा.

कैसे हुई मृत्यु?

साध्वी प्रेम बैसा अपनी मृत्यु से दो दिन पहले से बीमार थीं. 28 जनवरी को आश्रम में एक व्यक्ति को इंजेक्शन लगाने के लिए बुलाया गया, जिसके बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई. उनके पिता ने बताया कि इंजेक्शन के बाद वह बेहोश हो गईं. उन्हें तुरंत पाल रोड स्थित प्रेक्षा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है और उनके मौत की सीबीआई जांच की मांग की जा रही है. 

वायरल वीडियो से मची थी सनसनी?

जुलाई 2025 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हुई थी. इस वीडियो में साध्वी प्रेम बैसा एक व्यक्ति को स्नेह से गले लगाती हुई दिखाई दे रही थीं. वीडियो में यह भी दिखता है कि एक महिला कमरे में कंबल लेकर आती है. बताया गया कि यह वीडियो करीब तीन साल पुराना था, लेकिन इसे काट-छांट कर और गलत संदर्भ के साथ सोशल मीडिया पर फैलाया गया, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई. उनके इंस्टाग्राम पर 705K फॉलोअर्स थे.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST