<

कमरे में सिर्फ डॉक्टर और नर्स, रात को ऐसा क्या हुआ… जिसे सुबह देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश

Udaipur Female Nurse Murder Case: दो बच्चों की मां (नर्स) डॉक्टर के साथ उसके आवास पर रह रही थी. इसके क्या हुआ जिससे नर्स की जान चली गई. इसका पता पुलिस लगाने में जुटी है.

Udaipur Female Nurse Murder Case: राजस्थान के उदयपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र (Heath Center) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. केंद्र में एक महिला नर्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई. महिला नर्स का शव कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में डॉक्टरों के लिए बने सरकारी क्वार्टर के बाहर मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है. पुलिस ने शुरुआती जांच के दौरान उदयपुर हेल्थ सेंटर में नर्स का शव मिलने के मामले में एक डॉक्टर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है. वहीं जान गंवाने वाली महिला का नाम सीकर की रहने वाली अनीता मीणा है. जांच अधिकारियों के मुताबिक, महिला शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे हैं. पुलिस ने यह भी बताया कि हत्या और आत्महत्या सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, नर्स अनीता मीणा के साथ हुई वारदात उदयपुर ज़िले के कानोड़ इलाके की है. यहां पर एक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में डॉक्टरों के लिए बने सरकारी क्वार्टर के बाहर महिला नर्स अनीता मीणा का शव संदिग्ध हालत में मिला. अनीता उदयपुर हेल्थ सेंटर में ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफ (ANM) के तौर पर तैनात थी. स्थानीय पुलिस की मानें मृतक महिला की पहचान सीकर की रहने वाली अनीता मीणा के तौर पर हुई है. नर्स का शव डॉ. सुरेंद्र बिजारानिया के सरकारी आवास की सीढ़ियों पर मिला. इसके बाद डॉ. सुरेंद्र पर कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया. 

सीढ़ियों के पास मिला शव

वहीं, थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि मृतक महिला अनीता मीणा की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं. इससे यह मामला संदिग्ध हो गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब तक नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि अनीता की हत्या की गई. इसके बाद शव को बाहर ले जाने का प्रयास किया गया. हो यह भी सकता है कि महिला की हत्या ही सीढ़ियों के पास की गई हो. 

पुलिस के मुताबिक, महिला के परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इसके बाद पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही जांच भी तेज कर दी गई है. अब तक की मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि शुरुआती पूछताछ के दौरान डॉक्टर ने स्वीकार किया कि मृतक महिला के साथ उसका संबंध था. वह पिछले कुछ दिनों से उसके आवास पर ही रह रही थी. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की होगी एंट्री! कॉलेजियम ने इन तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम भेजे

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…

Last Updated: September 28, 2026 23:24:48 IST

मैदान से गायब हुए दीपक चाहर के तीन महंगे बैट, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बोले- मुझसे पैसे मांग लेते

Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…

Last Updated: September 28, 2026 22:32:29 IST

Marriage fraud: शादी का वादा कर लिव-इन में रहा युवक, फिर किया इनकार, युवती पहुंची SP ऑफिस

Marriage fraud: मोहाली की युवती ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लिव-इन…

Last Updated: September 28, 2026 21:35:06 IST

Tourism in India: भारतीयों को समंदर नहीं, मंदिर बुला रहे, 48% यात्राएं आस्था के नाम

Tourism in India: भारत में घरेलू पर्यटन की सबसे बड़ी वजह छुट्टियां या मनोरंजन नहीं,…

Last Updated: September 28, 2026 20:29:23 IST

UP News: सड़क पर हुई लड़ाई के बीच महिला को आया गुस्सा, लोहे की रॉड से तोड़ दी स्कॉर्पियो की खिड़की, Video Viral

उत्तर प्रदेश के औरैया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कथित तौर…

Last Updated: September 28, 2026 19:51:18 IST

Bengaluru News: अब क्या गिटार के लिए भी हेलमेट…, AI ट्रैफिक कैमरे ने गिटार को समझ लिया इंसान, कट गया 500 का चालान

बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने दावा किया कि एआई-संचालित ट्रैफिक कैमरे ने उसके गिटार को…

Last Updated: September 28, 2026 19:37:51 IST