<
Categories: Education

UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट क्या सोमवार को होगा जारी? जानिए यहां लेटेस्ट अपडेट्स

UP Board 10th, 12th Result 2026 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) जल्द ही कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. इस परीक्षा के लिए शामिल हुए छात्र सीधे इस लिंक upmsp.edu.in से रिजल्ट देख सकते हैं.

UP Board 10th, 12th Result 2026 Date: उत्तर प्रदेश बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है. हालांकि बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए परिणाम जल्द घोषित हो सकते हैं. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

हर साल की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड अप्रैल के अंत तक रिजल्ट जारी कर सकता है. छात्र अपने परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे. रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और स्कूल कोड की आवश्यकता होगी, इसलिए इन्हें पहले से तैयार रखना जरूरी है.

पास होने के लिए जरूरी न्यूनतम अंक

यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करने होते हैं. यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा. यह परीक्षा संभावित रूप से जुलाई 2026 में आयोजित की जा सकती है.

SMS के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट

अगर इंटरनेट स्लो है या वेबसाइट काम नहीं कर रही है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं. मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और “UP10” (10वीं के लिए) या “UP12” (12वीं के लिए) लिखें, उसके बाद स्पेस देकर अपना रोल नंबर टाइप करें.
उदाहरण: UP10 12345678
इस मैसेज को 56263 पर भेजें. कुछ ही समय में आपका रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा.

UMANG ऐप से रिजल्ट चेक करने का तरीका

छात्र UMANG ऐप के माध्यम से भी आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें.
ऐप खोलकर मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें या MPIN/OTP के जरिए लॉगिन करें.
सर्च बार में “UP Board” टाइप करें या Education सेक्शन में जाएं.
इसके बाद Class 10 या Class 12 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरकर रिजल्ट देखें.

DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड कैसे करें

डिजिटल दस्तावेज़ सुरक्षित रखने के लिए DigiLocker एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है.
सबसे पहले DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें.
Education सेक्शन में जाकर UP Board को सर्च करें.
अपनी क्लास (10वीं या 12वीं) की मार्कशीट चुनें.
रोल नंबर और पासिंग ईयर (2026) दर्ज करें.
Get Document पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट “Issued Documents” सेक्शन में उपलब्ध हो जाएगी.

वेबसाइट से मार्कशीट डाउनलोड करने का आसान तरीका

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
वेबसाइट खोलें और अपनी क्लास के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें.
Submit करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं.

रिजल्ट के समय वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें. अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स पहले से तैयार रखें और केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स का ही उपयोग करें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की होगी एंट्री! कॉलेजियम ने इन तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम भेजे

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…

Last Updated: September 28, 2026 23:24:48 IST

मैदान से गायब हुए दीपक चाहर के तीन महंगे बैट, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बोले- मुझसे पैसे मांग लेते

Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…

Last Updated: September 28, 2026 22:32:29 IST

Marriage fraud: शादी का वादा कर लिव-इन में रहा युवक, फिर किया इनकार, युवती पहुंची SP ऑफिस

Marriage fraud: मोहाली की युवती ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लिव-इन…

Last Updated: September 28, 2026 21:35:06 IST

Tourism in India: भारतीयों को समंदर नहीं, मंदिर बुला रहे, 48% यात्राएं आस्था के नाम

Tourism in India: भारत में घरेलू पर्यटन की सबसे बड़ी वजह छुट्टियां या मनोरंजन नहीं,…

Last Updated: September 28, 2026 20:29:23 IST

UP News: सड़क पर हुई लड़ाई के बीच महिला को आया गुस्सा, लोहे की रॉड से तोड़ दी स्कॉर्पियो की खिड़की, Video Viral

उत्तर प्रदेश के औरैया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कथित तौर…

Last Updated: September 28, 2026 19:51:18 IST

Bengaluru News: अब क्या गिटार के लिए भी हेलमेट…, AI ट्रैफिक कैमरे ने गिटार को समझ लिया इंसान, कट गया 500 का चालान

बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने दावा किया कि एआई-संचालित ट्रैफिक कैमरे ने उसके गिटार को…

Last Updated: September 28, 2026 19:37:51 IST