Who is Komal Meena | Who is Mukesh Bhakar | Komal Meena Mukesh Bhakar Wedding | Rajasthan Wedding: इस समय सोशल मीडिया पर राजस्थान के विधायक मुकेश भाकर और जज कोमल मीणा की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग इस शादी की खूब चर्चा कर रहे हैं. जानिए इनके बारे में.
विधायक मुकेश भाकर और जज कोमल मीणा की शादी
Who is Komal Meena | Who is Mukesh Bhakar | Komal Meena Mukesh Bhakar Wedding: राजस्थान में विधायक मुकेश भाकर और जज कोमल मीणा की शादी इन दिनों सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया में इनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये दोनों और इतना क्यों वायरल हो रही है इनकी शादी.
बीते सोमवार यानी 09 मार्च को राजस्थान में मुकेश भाकर और कोमल मीणा की शादी हुई. बताया जा रहा है कि इस विवाह समारोह में राजस्थान के राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर की बड़ी हस्तियां मौजूद थीं. सबसे अहम बात है कि दोनों ने अंतरजातीय विवाह किया, जो समाज में अपने आप में एक मिशाल के रूप में हैं. इसी वजह से सोशल मीडिया पर ये शादी ज्यादा छाई हुई है.
इस शादी के बाद हर कोई नवविवाहित जोड़े को जानना चाह रहा है. आपको बता दें कि मुकेश भाकर राजस्थान के नागौर जिले की लाडनूं विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं. उन्होंने अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से कर दी थी. इस दौरान वह NSUI में राष्ट्रीय सचिव और इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे. मात्र 37 साल की उम्र में मुकेश भाकर ने राजनीति की दुनिया में बहुत नाम कमाया.
कोमल मीणा की बात करें, तो वह राजस्थान के दौसा जिले की लालसोट तहसील के छोटे से गांव खुर्रा की रहने वाली हैं. वह वर्तमान में सिविल जज के पद पर कार्यरत हैं. साल 2019 में उनका चयन राजस्थान न्यायिक सेवा (आरजेएस) में हुआ था. कोमल मीणा ने जोधपुर से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद University of Rajasthan से एलएलएम किया. इसके बाद उन्होंने वकालत की प्रैक्टिस की.
Delhi Najafgarh Factory Fire: फिलहाल, किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर…
Love Rashifal 09 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, सोमवार (09 नवंबर 2026)…
Jagdalpur Gold Jewellery Theft: रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं बच्चों के साथ कस्टमर बनकर मोती ज्वेलर्स…
UP Crime: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि फांसी लगाने से पहले उसका गला घोंटा गया…
Kanpur House Roof Collapse: हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और…
Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: अनंत सिंह ने रविवार को अनाउंस किया कि…