<

‘विकसित भारत युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम क्या? जिसके दूसरे चरण का दिल्ली में शुभारंभ, संकल्प से क्यों जुड़ रहे छात्र

Youth connect Program: भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का आह्वान किया है. विकसित भारत की इस संकल्पना को साकार करने में युवा आबादी की अहम भूमिका होगी. इसी मिशन के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय के महर्षि वाल्मीकि कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भी युवा कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

Youth connect Program: भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का आह्वान किया है. विकसित भारत की इस संकल्पना को साकार करने में युवा आबादी की अहम भूमिका होगी. शिक्षा मंत्रालय ने युवाओं को इस भूमिका के लिए तैयार करने की पहल करने का निर्णय लिया है. बता दें कि, कार्यक्रम के जरिए छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2045 के विजन के बारे में बताया जा रहा है कि, कैसे भारत एक विकासशील देश से विकसित देश के रूप में उभरेगा. इसी मिशन के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय के महर्षि वाल्मीकि कॉलेज ऑफ एजुकेशन गीता कॉलोनी में भी युवा कार्यक्रम का आयोजन हुआ. यह ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित हुआ. इस दौरान कॉलेज के सैकड़ों छात्र कार्यक्रम में जुड़े.  इसी तरह से दिल्ली के अन्य कॉलेज में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. 

देश के विकास में छात्रों की भूमिका पर जोर

बता दें कि, कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प से परिचित कराना था. कार्यक्रम की मुख्य वक्ता साक्षी शाह ने अपने संबोधन में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्षों के ऐतिहासिक सफर और इसकी उपलब्धियों को ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के साथ साझा किया. इस दौरान पीपीटी प्रस्तुति से विद्यार्थियों को देश के विकास में उनकी भूमिका समझाई गई.

क्या शिक्षा मंत्रालय का प्लान

बता दें कि, इस मिशन के लिए शिक्षा मंत्रालय युवाओं को दो तरह से तैयार कर रहा है. पहला, उन्हें विकासशील भारत मिशन के लिए जागरूक मानव शक्ति के रूप में निखारा जाएगा. दूसरा, इस लक्ष्य में उनकी सलाह लेकर उन्हें पूरी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा और उन्हें इस मिशन के प्रभावी सक्रिय तत्वों के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा.

सफल रहा पहला चरण

PIB की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले चरण का आयोजन 2025 में किया गया था. पहले चरण में मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के आधार पर 2026 में दिल्ली में यह कार्यक्रम तय किया गया था. यहां राष्ट्रीय राजधानी के 35 से ज्यादा कॉलेज शामिल होंगे, जिससे युवाओं के एक बहुत बड़े वर्ग तक पहुंच प्राप्त होगी और संस्थानों के साथ गहरा जुड़ाव उत्पन्न होगा.

दिल्ली में दूसरे चरण की शुरुआत

बता दें कि, मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तहत ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम का दूसरा चरण 09 मार्च 2026 से दिल्ली में शुरू हुआ. यह पहल दिल्ली के 35 से अधिक कॉलेजों में 10,000 से अधिक छात्रों को 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के दृष्टिकोण से जोड़ती है. इसमें संवाद सत्र, युवा संवाद (युवा संवाद) और ज्ञान-साझाकरण गतिविधियां शामिल की जाएंगी.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST