<

‘बाजारों और ट्रेनों में धमाके करवाकर…’, पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री रजिंदर कौर भट्ठल के बयान से बैकफुट पर कांग्रेस, आप-बीजेपी हुई हमलावर

Rajinder Kaur Bhattal Statement: पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रजिंदर कौर भट्ठल के ताजा बयान ने पंजाब की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है. जिससे कांग्रेस पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई है. इस पूरे मामले पर अकाली दल, बीजेपी और आप की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

Rajinder Kaur Bhattal Statement: पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रजिंदर कौर भट्ठल के एक बयान ने पंजाब की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है. दरअसल, भट्ठल ने सनसनीखेज दावा किया है कि जब वह पंजाब की मुख्यमंत्री थीं तो अधिकारियों ने उनकी सरकार को दोबारा चुनाव जिताने के लिए उन्हें एक खतरनाक प्रस्ताव दिया था. उन्होंने अधिकारियों के इस प्रस्ताव को पूरी तरह से खारिज कर दिया. भट्ठल ने कहा कि अधिकारियों ने सुझाव दिया था कि वे लोगों में डर फैलाने के लिए बाजारों और ट्रेनों में बम धमाके करके दहशत फैलाएंगे.

वे लोगों को डराएंगे और फिर उन्हें अपनी मर्जी के मुताबिक वोट देने के लिए मजबूर करेंगे. भट्टल ने कहा कि जैसे ही अधिकारियों ने यह प्रस्ताव दिया, उन्होंने तुरंत उन्हें रोक दिया. उन्होंने अधिकारियों से साफ कह दिया कि वह लाशों पर राजनीति नहीं करेंगी.

रजिंदर कौर भट्ठल ने और क्या-क्या कहा?

रजिंदर कौर भट्ठल ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्होंने यह साफ कर दिया था कि अगर चुनाव से पहले कोई छोटी सी भी घटना हुई, तो उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि अधिकारी मुख्यमंत्री को अलग-अलग तरह की सलाह देते हैं और यह मुख्यमंत्री पर निर्भर करता है कि वह उसे मानें या नहीं. जब अधिकारियों ने उन्हें इस तरह की सलाह दी तो उन्होंने उन्हें कड़ी फटकार लगाई.

पंजाब और आंध्र प्रदेश के छात्र क्यों हैं विदेश जाने में सबसे आगे, जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह?

कब से कब मुख्यमंत्री रहीं थी रजिंदर कौर भट्ठल?

रजिंदर कौर भट्ठल 21 नवंबर, 1996 को मुख्यमंत्री बनीं. वह पंजाब की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री थीं. उन्हें हरचरण सिंह बराड़ के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री बनाया गया था. वह 11 फरवरी, 1997 तक मुख्यमंत्री रहीं. रजिंदर कौर भट्ठल के दावों के बाद शिरोमणि अकाली दल, बीजेपी और आप की प्रतिक्रिया की सामने आई है. शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष और पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि उन्होंने जो कहा है उससे साफ है कि पंजाब में कांग्रेस ने किस तरह से सरकार बनाई है.

इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. AAP नेता कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मैडम भट्ठल ने यह स्पष्ट करें कि वे कौन लोग थे जो पंजाब को आग में झोंकना चाहते थे. उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का असली चेहरा है, जो अब मैडम भट्ठल के बयान से सामने आया है.

कांग्रेस प्रवक्ता ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता दुर्लभ सिद्धू का बयान भी सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि उन अफसरों का नाम सामने आना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह बात कांग्रेस पार्टी की बैठक में नहीं हुई थी. रजिंदर कौर भट्ठल साफ कह रही हैं कि उनके पास अफसर थे और कुछ उनके सलाहकार बैठे थे.

इसके अलावा, बीजेपी प्रवक्ता अनिल सरीन ने कहा कि जब अधिकारियों ने ऐसी सलाह दी थी, तो भट्ठल को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी. उन्हें उनके नाम सार्वजनिक करने चाहिए थे. उन्होंने आगे कहा कि भट्ठल का बयान कांग्रेस पार्टी की सोच को दर्शाता है.

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव 2025 में AAP ने मारी बाजी, कांग्रेस-अकाली में नंबर 2 के लिए

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST