<
Categories: विदेश

Iran vs America: ईरान पर होगा बड़ा हमला, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, अमेरिकी ने यूएसएस अब्राहम लिंकन को उतारा

Iran vs US Latest News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के धमकी देने का सिलसिला जारी है. अब एक बार फिर उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस बार का हमला पिछली बार से भी बड़ा होगा. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर ये चेतावनी दी है.

Iran vs US News: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है. इस बीच एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है. उन्होंने कहा कि इस बार का हमला पिछली बार से भी बड़ा होगा. अमेरिका ने हिंद महासागर में घातक यूएसएस अब्राहम लिंकन को उतारा है, जो ईरान के करीब पहुंच रहा है. ट्रंप इससे पहले भी कई बार ईरान को धमकी दे चुके हैं.

अमेरिकी मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिका और ईरान इस महीने की शुरुआत में मैसेज का लेन-देन कर रहे थे, जिसमें ओमानी डिप्लोमैट्स के जरिए और ट्रंप के विदेशी दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच मैसेज का लेन-देन शामिल था.

यही नहीं इस बातचीत में अमेरिकी हमले को रोकने के लिए एक संभावित मीटिंग के बारे में बात हो रही थी. दरअसल, यह उस अमेरिकी हमले की बात हो रही है, जिसकी धमकी डोनाल्ड ट्रंप प्रदर्शनकारियों की मौत के जवाब में दे रहे थे. उन्होंने हाल के दिनों में सैन्य कार्रवाई की अपनी धमकियां बढ़ा दी हैं.

एयर डिफेंस सिस्टम भेज रही है सेना

अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यूएस की सेना इस इलाके में एयर डिफेंस सिस्टम भेज रही है, जिसमें एक्स्ट्रा पैट्रियट बैटरी भी शामिल हैं, ताकि वहां मौजूद यूएस फोर्स को ईरान के संभावित जवाबी हमले से बचाया जा सके. अमेरिकी मीडिया ने कई सोर्स के हवाले से बताया कि अमेरिका इस इलाके में एक या ज्यादा थाड मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी तैनात किया है. 

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के एएफसीईएनटी कमांडर और कंबाइंड फोर्सेज एयर कंपोनेंट कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डेरेक फ्रांस ने एक बयान में कहा, “अमेरिकी एयर फोर्स मिडिल ईस्ट में कई दिनों की एयर एक्सरसाइज करने वाली है, जिससे एयरमैन यह साबित कर सकेंगे कि वे मुश्किल हालात में भी सुरक्षित, सही तरीके से और अपने पार्टनर्स के साथ बेहतर तालमेल के जरिए काम को अंजाम दे सकते हैं.”

डोनाल्ड ट्रंप ने दी ये चेतावनी

दूसरी ओर ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर चेतावनी दे दी है कि फ्लीट ईरान की तरफ बढ़ रहा है. इसे अब्राहम लिंकन लीड कर रहा है, जो बहुत तेजी से, बहुत ताकत और मकसद के साथ आगे बढ़ रहा है.

बता दें कि ईरान के एक और बड़ी टेंशन की बात सामने आई है. यूरोपीय यूनियन ने ईरान पर बड़ा फैसला लिया है. EU ने ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को अल-कायदा, इस्लामिक स्टेट और हमास वाली आतंकी संगठन की लिस्ट में शामिल करने का फैसला लिया है. ऐसे में ईरान इस समय भारी दबाव में दिख रहा है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST