Bihar Police Reels Controversy: महिला एसआई की रील वायरल होते ही जांच के आदेश दे दिए गए. नियम और अनुशासन की अनदेखी करने पर एक्शन होते ही महिला एसआई ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी डिलीट कर दिया है, जानें आखिर क्या है पूरा मामला-
Reel के चक्कर में फंसी बिहार की महिला SI, वायरल होने पर SDPO ने लिया एक्शन, वीडियो डिलीट-जांच जारी!
Bihar Police Reels Controversy: बिहार पुलिस प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद पुलिसकर्मियों का सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी से जुड़ा एक मामला खगड़िया जिले के परबत्ता थाना से सामने आया है, जहां एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने वर्दी में अपने तमाम साथियों के साथ रील बनाके सोशल मीडिया पर डाल दी. इस वीडियो के वायरल होते ही महिला एसआई पर जांच बिठा दी गई है और कंटेंट भी डिलीट कर दिया गया है, लेकिन तमाम सख्ती के बावजूद इस घटना ने एक बार फिर नियम और अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खगड़िया जिले के परबत्ता थाना में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर निशा कुमारी ने अपनी ड्यूटी के दौरान और थाने के वर्दी में फिल्मी गानों पर कई रील बनाई. ये सभी रील उनके सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट हुईं और वायरल होने लगीं.इन वीडियो में महिला अधिकारी पुलिस की वर्दी में अलग-अलग बॉलीवुड गानों पर एक्ट करती नजर आ रही हैं.
सोशल मीडिया पर जैसे ही महिला एसपी की रील्स वायरल होने लगीं. वैसे ही पुलिस प्रसाशन हरकत में आया और मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने जांच के आदेश दे दिए. फिलहाल, इस मामले में महिला सब-इंस्पेक्टर निशा कुमारी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों के स्पष्ट निर्देश है कि वर्दी पहनकर रील बनाना सीधे तौर पर अनुशासनहीनता का मामला है.
हालांकि जांच के आदेश मिलते ही महिला एसआई ने वीडियो डिलीट करके अपने सोशल मीडिया अकाउंट को भी हटा दिया है, लेकिन पुलिस की वर्दी में सख्त नियमों के बावजूद रील बनाने पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी है. जहां कुछ लोगों रील बनाने को व्यक्तिगत शौक मान रहे हैं तो जबकि कुछ लोगों ने इसे वर्दी की गरिमा और अनुशासनहीनता बताया है.
सब-इंसपेक्टर निशा कुमारी के मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने कि हिदायत दी है. इस मामले की रिपोर्ट जल्द एसपी साहब को छु्ट्टी से लौटते सौंप दी जाएगी.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…
Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…
Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…
Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…
Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…