Delhi Hot Air Baloon Ride: राजधानी दिल्ली में हॉट-एयर बैलून की सुविधा जल्द शुरु होने वाली है. इसके ट्रायल रन में खुद मंगलवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना शामिल हुए.
Delhi Hot Air Baloon Ride: दिल्ली वाले भी अब जल्द हॉट एयर बैलून की सवारी का मजा लेने वाले हैं. दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (डीडीए) दिल्ली के बांसेर इलाके में हॉट-एयर बैलून राइड की ट्रायल रन भी कर चुकी है. इस ट्रायर का मजा खुद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने लिया. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव भी शेयर किया. ट्रायल के बाद अब दिल्ली वाले भी इस राइड का मजा लेने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं. लेकिन केवल राजधानी की 4 जगह की इस खूबसूरत राइड का मजा ले सकते हैं.
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ट्वीट किया, “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि यमुना नदी पर डीडीए के बांसड़ा पार्क में आज दिल्ली की पहली हॉट एयर बैलून राइड का ट्रायल सफल रहा. योग्य और पेशेवर ऑपरेटर द्वारा संचालित, बैलून राइड सुरक्षा मानकों के उच्चतम मानकों को पूरा करती है.“
उन्होंने आगे कहा कि “दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में शुरू की गई यह नई मनोरंजक/साहसिक गतिविधि, दिल्ली को बेहतर मनोरंजक सुविधाओं और विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे से परिपूर्ण एक जीवंत शहर बनाने की दिशा में एक और कदम है. यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बैलून राइड दिल्ली के लोगों के लिए शनिवार से बांसड़ा में और उसके बाद आने वाले दिनों में असिता, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और सीडब्ल्यूजी विलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उपलब्ध होगी.”
यह सेवा नवंबर और फरवरी के बीच शुरू होने की उम्मीद है, जब मौसम उड़ान के लिए बिल्कुल सही होता है. टिकट की कीमत लगभग 3,000 रुपये (कर सहित) होने की संभावना है, और अधिकतम चार लोगों के लिए उड़ानें 7-12 मिनट तक चलेंगी. डीडीए अधिकारियों ने कहा, “टेथर्ड उड़ानें प्रतिदिन चार घंटे चलेंगी और मांग के आधार पर समय बढ़ाया जा सकता है.” शुरू होने के बाद, इन राइड्स से यमुना नदी के किनारे, शहर के नज़ारे और नए विकसित हरे-भरे स्थानों के दृश्य दिखाई देंगे.
ये सवारी टेदर्ड होंगी, यानी ये जमीन से जुड़ी होंगी और स्वतंत्र रूप से तैरेंगी नहीं. डीडीए द्वारा चयनित एक निजी ऑपरेटर इस सेवा का संचालन करेगा.
Brazil Election: ब्राज़ील के प्रेसिडेंट लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपने विरोधी फ्लेवियो बोल्सोनारो…
UP Petrol Diesel Price 26 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…
Petrol Diesel Price Today 26 October 2026: ऐसे में अगर आप आज अपनी गाड़ी की…
Udta Teer Box Office Collection Day 3: फिल्म 'उड़ता तीर' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस…
Aaj ka Mausam: गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बलिया, मिर्जापुर, कानपुर, वाराणसी,…
PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…