Haryana News: हरियाणा सरकार गैस वितरण कंपनियों को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के कनेक्शन बढ़ाने पर जोर दे रही है. एक हफ्ते के अंदर ही हरियाणा के जिन शहरों में पीएनजी की उपलब्धता है, उन शहरों में करीब 76 हजार उपभोक्ताओं ने घरेलू गैस कनेक्शन बंद करवाकर उन्हें पीएनजी में बदल लिया है.
PNG कनेक्शन
Haryana News: पश्चिम एशिया में हुए युद्ध की वजह से देश में एलपीजी सिलिंडरों का जो संकट उत्पन्न हुआ था वो अभी भी कम नहीं हो पाया है. इस संकट से निपटने के लिए हरियाणा सरकार गैस वितरण कंपनियों को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के कनेक्शन बढ़ाने पर जोर दे रही है.
एक हफ्ते के अंदर ही हरियाणा के जिन शहरों में पीएनजी की उपलब्धता है, उन शहरों में करीब 76 हजार उपभोक्ताओं ने घरेलू गैस कनेक्शन बंद करवाकर उन्हें पीएनजी में बदल लिया है.
हरियाणा में PNG कनेक्शन लेने वाले लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. बता दें कि केंद्रीय गैस एवं पेट्रोलियम मंत्रालय ने भी गैस आपूर्ति करने वाली कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि शहर के जिस क्षेत्र में उनकी पीएनजी लाइन बिछी हुई है, वहां के लोगों को इसके बारे में जानकारी दें जिससे लोग घर तथा प्रतिष्ठानों के लिए पीएनजी कनेक्शन लें. कुछ इसी तरह के निर्देश हरियाणा सरकार ने भी दिए हैं. एक जुलाई के बाद PNG वाले शहरों में एलपीजी सिलिंडर नहीं मिलेगा, इसलिए लोग भी पीएनजी गैस कनेक्शन लेने पर जोर दे रहे हैं.
हरियाणा के विभिन्न शहरों में PNG कनेक्शन लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. गुरुग्राम में लगभग सवा दो लाख पीएनजी कनेक्शन थे, जिनकी संख्या बढ़कर पाैने तीन लाख के करीब पहुंच गई है. वहीं फरीदाबाद में 12 हजार लोगों ने, रेवाड़ी में 2400 लोगों ने और सोनीपत में 5578 लोगों ने पीएनजी कनेक्शन करा लिए हैं. घर से 300 मीटर दूरी के पास से अगर पीएनजी लाइन जा रही है तो कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले लोगों को तुरंत कनेक्शन मिल जा रहा है. इसके अलावा पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं को जागरूक भी किया जा रहा है.
Jubin Nautiyal becomes father: जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी ने…
Mohit Sharma: IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ा फैसला लेते हुए…
Vivo X Fold 6: वीवो जल्द अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है.…
Jhansi Shradh Ritual Accident: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के रानीपुर देवरिपुरा गांव में सुखनई नदी…
TRAI New Recharge Rule: TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए नए उपभोक्ता संरक्षण नियम नोटिफाई…
IND vs WI 2nd ODI live streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2nd ODI मैच…