Live TV
Search
Home > राज्य > PNG Connection: हरियाणा में PNG कनेक्शन लेने की मची होड़, 1 जुलाई से शहरों में नहीं मिलेंगे एलपीजी सिलेंडर

PNG Connection: हरियाणा में PNG कनेक्शन लेने की मची होड़, 1 जुलाई से शहरों में नहीं मिलेंगे एलपीजी सिलेंडर

Haryana News: हरियाणा सरकार गैस वितरण कंपनियों को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के कनेक्शन बढ़ाने पर जोर दे रही है. एक हफ्ते के अंदर ही हरियाणा के जिन शहरों में पीएनजी की उपलब्धता है, उन शहरों में करीब 76 हजार उपभोक्ताओं ने घरेलू गैस कनेक्शन बंद करवाकर उन्हें पीएनजी में बदल लिया है.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: 2026-04-17 16:17:16

Mobile Ads 1x1

Haryana News: पश्चिम एशिया में हुए युद्ध की वजह से देश में एलपीजी सिलिंडरों का जो संकट उत्पन्न हुआ था वो अभी भी कम नहीं हो पाया है. इस संकट से निपटने के लिए हरियाणा सरकार गैस वितरण कंपनियों को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के कनेक्शन बढ़ाने पर जोर दे रही है. 

एक हफ्ते के अंदर ही हरियाणा के जिन शहरों में पीएनजी की उपलब्धता है, उन शहरों में करीब 76 हजार उपभोक्ताओं ने घरेलू गैस कनेक्शन बंद करवाकर उन्हें पीएनजी में बदल लिया है.

PNG यूजर्स की बढ़ी संख्या 

हरियाणा में PNG कनेक्शन लेने वाले लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. बता दें कि केंद्रीय गैस एवं पेट्रोलियम मंत्रालय ने भी गैस आपूर्ति करने वाली कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि शहर के जिस क्षेत्र में उनकी पीएनजी लाइन बिछी हुई है, वहां के लोगों को इसके बारे में जानकारी दें जिससे लोग घर तथा प्रतिष्ठानों के लिए पीएनजी कनेक्शन लें. कुछ इसी तरह के निर्देश हरियाणा सरकार ने भी दिए हैं. एक जुलाई के बाद PNG वाले शहरों में एलपीजी सिलिंडर नहीं मिलेगा, इसलिए लोग भी पीएनजी गैस कनेक्शन लेने पर जोर दे रहे हैं.

शहरों में तेजी से बढ़े कनेक्शन

हरियाणा के विभिन्न शहरों में PNG कनेक्शन लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. गुरुग्राम में लगभग सवा दो लाख पीएनजी कनेक्शन थे, जिनकी संख्या बढ़कर पाैने तीन लाख के करीब पहुंच गई है. वहीं फरीदाबाद में 12 हजार लोगों ने, रेवाड़ी में 2400 लोगों ने और सोनीपत में 5578 लोगों ने पीएनजी कनेक्शन करा लिए हैं. घर से 300 मीटर दूरी के पास से अगर पीएनजी लाइन जा रही है तो कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले लोगों को तुरंत कनेक्शन मिल जा रहा है. इसके अलावा पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं को जागरूक भी किया जा रहा है.  

MORE NEWS