<

एक्शन में साध्वी निरंजन ज्योति! CM योगी को दिलाई जमीनी हालात की याद, अधिकारियों को सख्त निर्देश! ये है मामला

शनिवार को हुई इस मीटिंग में साध्वी निरंजन ज्योति ने सीएम योगी आदित्यनाथ को जमीनी हकीकत से रूबरू कराया और फतेहपुर में संचालित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने के मामले में चर्चा की. इस मीटिंग के बाद सीएम योगी ने आश्ववासन दिया कि लापरवादी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जानें आखिर क्या था मीटिंग का मुद्दा-

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग भारत सरकार की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास एवं उनके कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक और सार्थक संवाद हुआ.

प्रभावी ढंग से लागू हो योजनाएं

बैठक में पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उत्थान को लेकर चल रही योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई. साध्वी निरंजन ज्योति ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया, ताकि लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच सके.

अधूरे निर्माण को मिलेगी गति

इसके अलावा उन्होंने जनपद फतेहपुर की प्रमुख जनसमस्याओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया. खास तौर पर शहर में चल रही सीवर लाइन योजना की धीमी प्रगति और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की टंकियों के अधूरे निर्माण का मुद्दा प्रमुख रूप से रखा गया. उन्होंने इन कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने की आवश्यकता बताई, जिससे आम जनता को राहत मिल सके.

लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस दौरान साध्वी निरंजन ज्योति के साथ उनके निजी सहायक राजेंद्र निषाद भी उपस्थित रहे.

ये  भी पढ़ें:- बैठके जमीन खुरचने लगा और फिर… यूपी के शख्स की रहस्यमयी मौत, कारण शराब या कुछ और? पोस्टमार्टम से होगा खुलासा!

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts. 

Kajal Jain

Recent Posts

PM Kisan 24th Installment: किसानों को ₹2,000 का इंतजार, जानें कब आ सकती है अगली किस्त और कैसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…

Last Updated: October 17, 2026 23:22:50 IST

IND vs WI 5th T20: बारिश ने बिगाड़ा खेल, 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई भारत-वेस्टइंडीज सीरीज

India vs West Indies series cancelled: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी…

Last Updated: October 17, 2026 22:45:13 IST

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हादसा, कई लोगों की मौत, अब तक 40 घायल

Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…

Last Updated: October 17, 2026 22:13:31 IST

शरद पूर्णिमा 2026 कब है? जानें चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त और खीर रखने की परंपरा

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा 2026 में 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी. द्रिक…

Last Updated: October 17, 2026 21:43:57 IST

Imran Khan FRRO notic: इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें, OCI कार्ड रद्द करने पर FRRO ने मांगा जवाब, हाई कोर्ट पहुंचे एक्टर

Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…

Last Updated: October 17, 2026 19:55:26 IST

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित संग शादी के 27 साल, श्रीराम नेने बोले- तुम आज भी मेरी सबसे पसंदीदा इंसान

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…

Last Updated: October 17, 2026 19:16:29 IST