Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > बैठके जमीन खुरचने लगा और फिर… यूपी के शख्स की रहस्यमयी मौत, कारण शराब या कुछ और? पोस्टमार्टम से होगा खुलासा!

बैठके जमीन खुरचने लगा और फिर… यूपी के शख्स की रहस्यमयी मौत, कारण शराब या कुछ और? पोस्टमार्टम से होगा खुलासा!

यूपी के बाराबंकी, रामनगर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स रहस्यमयी तरीके से जमीन खुरच रहा था और अचानक हालत बिगड़ने से सांसें थम गई. आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने भी जबाव दे दिया. मृतक का पोस्टमार्टम भी कराया गया है ताकि मौत के कारणों का पता लग सके.

Written By:
Last Updated: 2026-05-03 15:50:37

Mobile Ads 1x1

उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरुआ नरेंद्रपुर में शनिवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार प्रकाश गौतम (44 वर्ष), पुत्र कनकू, निवासी बरुआ नरेंद्रपुर, अचानक घर के पास ही जमीन पर गिर पड़े. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गिरने के बाद वह अजीब तरह से जमीन को खुरचने लगे और उनकी हालत तेजी से बिगड़ती चली गई.

डॉक्टर  ने मृत घोषित किया

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एंबुलेंस को सूचना दी. कुछ ही समय में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में प्रकाश गौतम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया. हालांकि अस्पताल पहुंचने पर वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पत्नी को भी नहीं पता कारण

मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी रेखा गौतम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उनके पति की अचानक मौत कैसे हो गई. उनके अनुसार, प्रकाश अचानक जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए थे, जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

क्या शराब से हुई मौत

स्थानीय निवासी मोनू गौतम ने बताया कि प्रकाश गौतम अचानक गिर गए थे और कुछ ही पलों में बेहोश हो गए. उन्होंने यह भी बताया कि घटना से पहले उन्होंने शराब का सेवन किया था. लोगों ने तत्काल मदद करते हुए एंबुलेंस बुलवाई, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव को अपने कब्जे में ले लिया. 

पोस्टमार्टम से होगा खुलासा

महादेवा चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार पांडे ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. इस अचानक हुई घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं. 

ये भी पढ़ें:- मुखिया जी की ‘रौब’ वाली फायरिंग पड़ी भारी! 2 लोगों को चीरके पार हुई गोली, राइफल बरामद, अब जेल की हवा खाएंगे साहब

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts. 

MORE NEWS