<

अमेठी में क्यों चलीं चप्पलें? अखिलेश यादव की मां पर हुए कमेंट ने कैसे सुलगा दी सियासी आग, जानें BJP का रोल!

Samajwadi Party Protest: यूपी के अमेठी में बीजेपी नेता सुषमा खर्कवाल की टिप्पणी पर सियासी घमासान शुरू हो गया है. बीजेपी मेयर द्वारा अखिलेश यादव की मां पर किए गए कमेंट के विरोध में सपा महिला सभा ने चप्पलों से पोस्टर पीटकर विरोध किया और सख्त कार्रवाई की मांग की. क्या है पूरा मामला जानें?

Samajwadi Party Protest in Amethi: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मां पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर सियासी माहौल गरमा गया. भाजपा की जनाक्रोश रैली के दौरान सुषमा खर्कवाल के बयान के विरोध में गुरुवार को अमेठी कस्बे में  समाजवादी पार्टी महिला सभा सड़क पर उतर आई. महिला सभा की जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.

महिलाओं ने चप्पल से पीटा

प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर नारेबाजी की. बैनरों पर बीजेपी की मेयर सुषमा खर्कवाल मुर्दाबाद जैसे नारे लिखे थे. प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बैनर को चप्पलों से पीटकर अपना विरोध जताया.

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि दरअसल, महिला आरक्षण बिल को लेकर आयोजित भाजपा की जनाक्रोश रैली में सुषमा खर्कवाल ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा था कि ‘अखिलेश को जिस मां ने पैदा किया, उन्होंने उनका अपमान किया है.’ बयान सामने आने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई.

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

विरोध प्रदर्शन के बाद समाजवादी महिला सभा का प्रतिनिधिमंडल अमेठी तहसील पहुंचा, जहां उप जिलाधिकारी आशीष सिंह को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में मांग की गई कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री तक भेजा जाए और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

नारी समाज का अपमान

समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा, भाजपा नेताओं द्वारा लगातार अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है. सुषमा खर्कवाल द्वारा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की माताजी पर की गई टिप्पणी बेहद शर्मनाक और निंदनीय है. यह सिर्फ एक मां का नहीं, बल्कि पूरे नारी समाज का अपमान है. समाजवादी महिला सभा इस तरह की अभद्र भाषा को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Kajal Jain

Recent Posts

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST

Padma Purana: किस कर्म से बदलती है आत्मा की अगली यात्रा…जानिये 84 लाख योनियों का रहस्य

Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…

Last Updated: October 3, 2026 16:47:38 IST

Rajasthan News: चोरी बन गई काल! तार चुराने की कोशिश में दो युवकों की बिजली का झटका लगने से मौत, जलकर कोयला बन गए शव

राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…

Last Updated: October 3, 2026 16:39:19 IST

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST