Seema Haider Viral Video: सीमा हैदर जो पाकिस्तान से भारत आई थीं उनका एक और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सीमा ने हाल ही में अपने छठे बच्चे को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने ‘भारत’ रखा है. इस खुशी के मौके को मनाने के लिए, कल कुछ दिनों पहले ही उन्होंने ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे में *कुआँ पूजन* का कार्यक्रम आयोजित किया था. इस कार्यक्रम के दौरान, सीमा ने एक हरियाणवी गाने पर डांस किया. वहीं अब सीमा हैदर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. जिस वीडियो को देखने के बाद फैंस हैरान हैं और उनकी वीडियो पर भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं.
वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उस वीडियो में सीमा हैदर दो महिलाओं के साथ मशहूर गाना ‘दे दारु दे दारु’ पर ठुमके लगाती हुई नजर आईं. हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस वायरल वीडियो में सीमा के साथ दो महिलाएं केन हाथ में लिए नाचती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में सीमा हैदर पीछे खड़ी हुई हैं. जिस शख्स ने ये वीडियो शेयर किया है उसने कैप्शन में लिखा है कि ‘सीमा हैदर अगर किसी मिशन पर भी आई होगी तो अब जिन लोगों के बीच है, वो उस मिशन को भुलवा ही देंगे’.
सीमा हैदर अगर किसी मिशन पर भी आई होगी तो अब जिन लोगों के बीच है, वह उस मिशन को भुलवा ही देंगे। 😅pic.twitter.com/vhGM84ua8I
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) April 5, 2026
बेटे का नाम भारत?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीमा ने बताया कि, ‘पंडित जी ने जब नाम निकाला तो ‘भ’ से नाम रखने को कहा. तो ‘भारत’ से सुंदर नाम कोई हो ही नहीं सकता था. उन्होंने कहा कि, ‘हमारा हिंदू धर्म बहुत खूबसूरत है. छोटे-छोटे त्योहार पर प्यार बढ़ाते हैं. मुझे हिंदू होने पर गर्व महसूस होता है. अपने फैसले पर कभी पछतावा नहीं होता.
जब संगीत के मैदान में भिड़े रफी-मुकेश! एक गाने के लिए हुआ दंगल, आखिर कौन जीता सुरों की जंग?