मुंबई पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो राह चलती महिलाओं के साथ छेड़छाड़ किया करता था. वो उनके प्राइवेट पार्ट को पकड़कर अश्लील हरकतें कर फरार हो जाता था. पुलिस को शिकायत मिलते ही उन्होंने एक्शन लिया और 48 घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया.
मुंबई पुलिस ने सीरियल मोलेस्टर को किया गिरफ्तार
Serial Molestor: मुंबई पुलिस ने कुछ ही घंटे में छेड़छाड़ के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि ये राह चलती महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था. आरोपी मौका देखकर महिलाओं के प्राइवेट पार्ट को पकड़कर अश्लील हरकतें कर फरार हो जाता था. बीते कुछ दिनों से इस तरह की हरकतों के कारण आसपास के इलाके में भी दहशत का माहौल हो गया था. पुलिस को मामले की शिकायत मिली और पुलिस टीम ने सीससीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपी की पहचान की और उसे 48 घंटों में गिरफ्तार कर लिया.
बता दें कि ये मामला गोरेगांव पश्चिम वांगुरनगर पुलिस स्टेशन का है, जहां 30 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे एक युवती अपने घर जा रही थी. इसी दौरान आरोपी गलत तरफ से महिला के पीछे आया और उसने पीछे से महिला के साथ छेड़छाड़ की. वो महिला के प्राइवेट पार्ट को दबाकर मौके से फरार हो गया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
बांगुर नगर सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र आव्हाड के अनुसार, पुलिस ने सीरियल मोलेस्टर को पकड़ने के लिए लगातार 48 घंटे में 29 CCTV खंगाले. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाके के 29 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद आरोपी की पहचान की गई. लगातार तकनीकी जांच और टीम वर्क के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई गई.
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद 25 वर्षीय आरोपी मुनव्वर नासिर खान को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी आरे कॉलोनी के इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस को ये भी पता चला है कि ये पहला मामला नहीं है, जब उसने किसी महिला से छेड़छाड़ की हो. इससे पहले भी आरोपी इसी तरह की वारदातों में शामिल रहा है. पुलिस ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज किए हैं. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…