<

Video: ‘जो मोदी को गाली देगा उसे…’, पूर्व बीजेपी सांसद ने मुस्लिम महिलाओं से वापस लिया कंबल, फिर बाद में बताई ये वजह

BJP Leader Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें बीजेपी नेता और पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया कंबल वितरण कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं को देख भड़क जाते हैं. और कहते हैं कि जो मोदी को गाली देता उन्हें कंबल नहीं मिलेगा.

बीजेपी नेता वीडियो: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये वीडियो राजस्थान के टोंक का है. जिसमें बीजेपी नेता और टोंक के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया दिखाई दे रहे हैं और वो गरीबों को कंबल बांट रहे हैं. इस दौरान वो महिलाओं के नाम पूछकर उन्हें कंबल दे रहे हैं. जैसे ही उन्होंने सुना कि सामने बैठी महिला मुस्लिम है और वो कंबल लेने आई है, तो वो भड़क गए. और महिलाओं को कहते हैं कि जो मोदी को गाली देगा, उसको कंबल लेने का हक नहीं है. इसके बाद, वो महिलाओं को इशारा देकर साइड होने की बात कह रहे हैं.

इसके अलावा, सुखबीर सिंह जौनापुरिया कार्यक्रम का आयोजन करने वाले लोगों को कहते हैं कि पहले बता देते, इनलोगों को आने क्यों दिया.

ग्रामीणों ने जताया एतराज

जब इस मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने सुखबीर जौनापुरिया के इस कृत्य पर एतराज जताया तो इस पर पूर्व सांसद कहते हैं कि यह मेरा पर्सनल प्रोग्राम है, मैं जिसे चाहूं दे सकता हूं. वायरल हो रहे इस वीडियो में कई लोग बीजेपी नेता से मुस्लिम महिलाओं को कंबल देने से मना करने पर सवाल करते दिख रहे है. उन्होंने बताया कि औरतों ने घंटों इंतजार किया, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा. सुखबीर सिंह ने जवाब दिया कि वह बहस नहीं करना चाहते और फिर चले गए.

जोधपुर में शादी से पहले 2 सगी बहनों ने की आत्महत्या, बारात आने से पहले मचा हड़कंप, मामा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने दी ये प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया और बीजेपी के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया पर मुस्लिम महिलाओं की बेइज्जती करने का आरोप लगाया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि बीजेपी के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया टोंक में कंबल बांट रहे थे. फिर उन्होंने एक गरीब मुस्लिम औरत की बेइज्जती की और उससे कंबल वापस ले लिया. असल में छोटी और नफरत भरी सोच वाला यह आदमी खुद दिल और सोच से बहुत गरीब है. लोगों ने प्रोटेस्ट करके सही किया. उन्हें कंबल सीधे जौनापुरिया के मुंह पर फेंकना चाहिए था.

सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने खुद का किया बचाव

जब विवाद बढ़ा तो सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने मुस्लिम औरतों को कंबल न बांटने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि यह कदम सही था. उन्होंने कहा कि मुस्लिम धर्म के लोग मोदी के खिलाफ हैं और उनके बारे में बेबुनियाद कमेंट करते रहते हैं. यह भी सच नहीं है कि सभी हिंदू बीजेपी को सपोर्ट करते हैं. लेकिन क्या एक खास धर्म के लोग कभी मोदी की रैली में आएंगे? जौनपुरिया ने दावा किया कि वह अपने कम्युनिटी किचन से खाना बांटते समय या स्कूलों में स्टूडेंट्स को स्टडी मटीरियल बांटते समय कोई भेदभाव नहीं करते हैं.

IAS Love Story: एक विवाह ऐसा भी! आईएएस माधव भारद्वाज और अदिति वासने ने रचाई शादी, दफ्तर में ही लिए सात फेरे

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST