<
Categories: राज्य

Suvendu Adhikari PA Shot: कार रोकी और बरसा दीं गोलियां… शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में अब तक क्या-क्या खुलासे हुए?

Suvendu Adhikari PA Murder News: पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में भाड़े के शार्प शूटर शामिल थे. घटना को अंजाम देने के लिए पहले से ही एक रूट मैप और पूरी योजना बहुत बारीकी से तैयार की गई थी. घटना से पहले इलाके की रेकी भी की गई थी.

Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल में बीजेपी के नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की बुधवार रात कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी. यह घटना उत्तरी 24 परगना जिले में मध्यमग्राम क्षेत्र के दोहरिया में हुई, जहां शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ पर हमला किया गया. बाइक पर सवार लोगों ने उन्हें करीब से गोली मार दी.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने रथ की कार का पीछा किया, उसे रोका और उन पर गोली चला दी. हमला करने के तुरंत बाद हमलावर फरार हो गए. रथ ड्राइवर के बगल में आगे की सीट पर बैठे थे. रथ के ड्राइवर को भी गोली लगी और उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

गाड़ी की नंबर प्लेट नकली

पश्चिम बंगाल के DGP सिद्धनाथ गुप्ता ने कहा, “हमने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. अपराध में इस्तेमाल हुई 4-पहिया गाड़ी को जब्त कर लिया है, गाड़ी की नंबर प्लेट नकली है और उसके साथ छेड़छाड़ की गई है. हमें घटनास्थल से जिंदा कारतूस और चले हुए कारतूस मिले हैं. चश्मदीदों और सबूतों की जांच की जा रही है और आगे की जांच जारी है.”

वहीं एक चश्मदीद ने बताया, “जैसे ही चंद्रा की कार मेरी कार के पास से गुजरी, वह अचानक बीच रास्ते में रुक गई और बाइक पर सवार एक व्यक्ति आया और कार के बाईं ओर गोलीबारी शुरू कर दी. वह व्यक्ति काफी माहिर लग रहा था. वह तुरंत वहां से भाग निकला. ऐसा लग रहा था कि यह सब पहले से ही प्लान किया गया था. गोलियां बिल्कुल करीब से चलाई गई थीं. मैंने 2 राउंड गोलियों की आवाज सुनी. यह घटना रात 10.30 बजे से 11 बजे के बीच हुई. यह घटना अस्पताल से 200-300 मीटर की दूरी पर हुई. लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और कार के ड्राइवर को भी गोली लगी थी.”

भाड़े के शार्प शूटर थे शामिल

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में भाड़े के शार्प शूटर शामिल थे. घटना को अंजाम देने के लिए पहले से ही एक रूट मैप और पूरी योजना बहुत बारीकी से तैयार की गई थी. घटना से पहले इलाके की रेकी भी की गई थी. चंद्रनाथ की गाड़ी को रोकने के लिए इस्तेमाल की गई छोटी कार पर नकली नंबर प्लेट लगी थी.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार पर जो रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा था, वह असल में सिलीगुड़ी की किसी दूसरी गाड़ी का था. घटना के बाद, हत्यारा और छोटी कार का ड्राइवर एक मोटरसाइकिल पर बैठकर मौके से फरार हो गए. इस अपराध को अंजाम देने के लिए पेशेवर हत्यारों का इस्तेमाल किया गया था. 

एक आरोपी ने पहना हुआ था हेलमेट

इस घटना में कुल 3 लोग शामिल थे. 2 लोग बाइक पर थे और 1 व्यक्ति छोटी कार चला रहा था. दो लोग एक मोटरसाइकिल पर आए थे. एक ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि दूसरे ने पूरा चेहरा ढकने वाला मास्क पहना हुआ था.

इस इलाके में 4 CCTV कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन वे काम नहीं कर रहे हैं. CID जांच के लिए ‘टावर डंपिंग सिस्टम’ का इस्तेमाल कर रही है. CID को जांच में दिक्कत आ रही है, क्योंकि घटनास्थल से कोई भी CCTV फुटेज बरामद नहीं हो पाया है.

सुबह से ही इलाके में मौजूद थी गाड़ी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना में शामिल वाहन सुबह से ही उस इलाके में मौजूद था. शाम करीब 4:00 बजे, कार को सहारा पुल पर देखा गया, जो मध्यमग्राम से ठीक पहले पड़ता है. पुल पार करने के बाद, वाहन सड़क के किनारे रुक गया. फिलहाल वारदात में शामिल लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

पार्टी सूत्रों के अनुसार, रथ ने भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में शुभेंदु अधिकारी के चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जहां बीजेपी नेता ने तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी को हराया.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

UP Bulldozer Action: अतीक के करीबी पर योगी का हंटर! 3000 वर्ग मीटर की अवैध गौशाला पर चला बुलडोजर; प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

UP Bulldozer Action: प्रयागराज में PDA ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3,000…

Last Updated: September 29, 2026 08:33:28 IST

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट ने मचाई भारी तबाही! दो मंजिला मकान हुआ जमींदोज, मलबे में दबकर 4 की मौत

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान धराशायी हो गया. हादसे…

Last Updated: September 29, 2026 08:08:01 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल भरवाने से पहले जान लें आज का रेट, दिल्ली से मुंबई तक कीमतों में बड़ा फर्क

Petrol Diesel Price Today 29 September: 29 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा बदलाव…

Last Updated: September 29, 2026 07:44:34 IST

The Paradise Box office Collection: 5 दिन में भी 100 करोड़ नहीं छू पाई ‘द पैराडाइज’, बॉक्स ऑफिस पर थमी नानी की रफ्तार; देखें अब तक का कलेक्शन

The Paradise Box office Collection: नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत…

Last Updated: September 29, 2026 07:28:48 IST

Weather Today 29 September 2026: दिल्ली-NCR से बिहार तक आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या नहीं, जानें ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam 29 September 2026: दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज मौसम सामान्य…

Last Updated: September 29, 2026 06:54:56 IST

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की होगी एंट्री! कॉलेजियम ने इन तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम भेजे

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…

Last Updated: September 28, 2026 23:24:48 IST