<

TCS Nashik case: लव जिहाद और दुष्कर्म के बाद नासिक केस में नया ‘धमाका’ युवती ने बताया- रिसॉर्ट में…

TCS Nashik Case: युवती द्वारा FIR में नामजद दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उसे इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया. कई बार दुष्कर्म भी किया गया.

TCS Nashik Case: महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) यूनिट में महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों से भी यौन उत्पीड़न करने का मामला और भी जटिल होता जा रहा है. पूरे मामले में सबूतों को खंगालने में जुटी विशेष जांच टीम (Special Investigation Team) के सामने यौन उत्पीड़न के चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. SIT के सामने पीड़िताओं में से एक महिला/युवती ने पुलिस को बताया कि यहां कार्यरत एक आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ ज़बरदस्ती की, जबकि वह पहले से ही शादीशुदा था. उसने यह नहीं बताया था कि वह पहले से ही शादीशुदा है और शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उस पर इस्लाम अपनाने के लिए दबाव डाला.

शादी की बात छिपाई

महिला ने नासिक पुलिस के पास दर्ज FIR में बताया कि वह इस मामले के आरोपियों में से एक से करीब चार साल पहले मिली थी और दोनों दोस्त बन गए थे. महिला का कहना है कि आरोपी कर्मचारी ने उसे ग्रेजुएशन के बाद TCS में नौकरी दिलाने का भी वादा किया था.  इस दौरान कई बार दुष्कर्म किया. युवती का आरोप है कि वर्ष 2022 में आरोपी ने उसके साथ ज़बरदस्ती की और उससे कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है.

कुछ समय बाद युवती TCS की नासिक ब्रांच में शामिल हो गई, जहां आरोपी भी काम करता था. युवती ने दर्ज शिकायत में बताया कि वर्ष 2024 में आरोपी ने एक रिसॉर्ट में फिर से उसका यौन उत्पीड़न किया. युवती का कहना है कि बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे है. यह बात उसे तब पता चली जब उसकी पत्नी ने उससे संपर्क किया. इस दौरान जब आमना-सामना हुआ. इस पर आरोपी ने कहा कि उसका पीड़ित से शादी करने का कोई इरादा नहीं है. 

आरोपी ने कहा- कबूल करो इस्लाम

युवती ने FIR में यह भी आरोप लगा या गया कि मामले में कुछ सह-आरोपियों द्वारा उसका यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल किया गया। इसके बाद आरोपी ने उसे Facebook, Instagram और WhatsApp जैसी साइटों पर बिना मांगे संदेश भेजे. वहीं, NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर अश्लील टिप्पणियां कीं और पीड़ितों को आपत्तिजनक वीडियो भेजे, जिनकी पुलिस अब जांच कर रही है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Barangaon Panchayat elections: हनुमान बेनीवाल के गांव में सरपंच की कुर्सी पर घमासान, आमने-सामने आईं दो सगी बहनें

Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…

Last Updated: October 23, 2026 16:58:30 IST

अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरे का साया, बच्चे भी निशाने पर

Bomb Threat: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी…

Last Updated: October 23, 2026 16:44:44 IST

भारत-पाकिस्तान की दूरियां मिटा रही Gen Z की पसंद, पाकिस्तानी गानों से ड्रामों तक क्यों बढ़ रहा युवाओं का क्रेज?

India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…

Last Updated: October 23, 2026 16:42:10 IST

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:00:49 IST

Jyoti Singh: ‘अच्छा पति मिले तभी सिंदूर लगाना’, ज्योति सिंह का वीडियो वायरल, पवन सिंह से जुड़ रहा बयान!

Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक…

Last Updated: October 23, 2026 16:06:55 IST

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST