Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पीतमपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 13 साल के अमित नाम के एक किशोर बालजक को विषैले सांप ने काट लिया, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई.
अंधविश्वास ने ले ली किशोर की जान
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पीतमपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 13 साल के अमित नाम के एक किशोर बालक को विषैले सांप ने काट लिया.
अगर सही समय पर उचित मेडिकल सहायता मिल जाती तो शायद आज अमित हम सबके बीच होता, लेकिन परिवार वालों ने उसे बचाने के लिए अंधविश्वास का रास्ता अपनाया.
स्थानीय खबरों के अनुसार, अमित के परिजन उसे तुरंत डॉक्टर के पास न ले जाकर गंगा की लहरों में लकड़ी से उसे बांधकर पानी में छोड़ दिए. उनका मानना था कि इस तरह से साँप का जहर काफी हद तक अपने आप निकल जाएगा. इस रूढ़िवादी विधि का विश्वास कर परिजन 12 घंटे तक गंगा के किनारे बैठकर अमित के शरीर से “जहर उतरने” का इंतज़ार करते रहे, जबकि अमित की स्थिति धीरे‑धीरे खराब होती जा रही थी.
इस दौरान न तो अमित को एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया गया, न ही किसी विशेषज्ञ चिकित्सक की राय ली गई. जब बाद में उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, तब तक इलाज का सही अवसर निकल चुका था. समय पर सही चिकित्सा सुविधा न मिलने के कारण अमित ने दम तोड़ दिया.
अगर किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो उसे जल्द से जल्द डॉक्टर के पास ले जायें. व्यक्ति को शांत और स्थिर रखें, और काटने वाली जगह के पास से तंग गहने या कपड़े हटा दें. प्रभावित अंग को स्थिर रखें. घाव को न काटें, न ही उस पर पट्टी बांधें और न ही बर्फ लगाएं. अस्पताल ले जाने तक व्यक्ति को किसी भी तरह जाग्रत अवस्था में रखें.
Petrol and diesel prices today, October 15: मुंबई में, पेट्रोल का रिटेल प्राइस ₹111.21 प्रति…
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…
Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…
Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…
Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…