<
Categories: देश

West Bengal Horror Murder: पत्नी का सिर काटकर हाथ में लेकर घूमता रहा पति, फिर मंदिर पहुंचकर भगवान से मांगी माफी; बंगाल की वारदात देख कांप उठा पूरा गांव

West Bengal Horror Murder: पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में पति रिंटू ने पत्नी सीमा की हत्या कर सिर काट लिया. कटा सिर लेकर इलाके में घूमता रहा, फिर मंदिर में पूजा करने लगा. घटना से लोग दहशत में हैं.

West Bengal Horror Murder: पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों पर से भरोसा हिला दिया है. यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद का मंजर इतना भयानक था कि उसे देखकर लोगों की रूह कांप गई. आरोपी पत्नी का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर पूरे इलाके में घूमता रहा और फिर मंदिर पहुंचकर हाथ जोड़कर पूजा करने लगा. जिस पत्नी के साथ उसने सात फेरे लेकर जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें खाई थीं, उसी पत्नी को उसने मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. लोग अभी भी इस खौफनाक मंजर को भूल नहीं पा रहे हैं.

बुधवार सुबह गंगारामपुर में हुई वारदात

यह दिल दहला देने वाली घटना बुधवार सुबह गंगारामपुर कस्बे के नारायणपुर इलाके के वार्ड नंबर 4 में हुई. मृतका की पहचान सीमा सरकार घोष के रूप में हुई है. आरोपी पति का नाम रिंटू घोष बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. झगड़ा इतना बढ़ गया कि रिंटू ने गुस्से में धारदार हथियार उठा लिया और पत्नी पर हमला कर दिया. उसने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी. इतना ही नहीं, हत्या के बाद उसने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया. इसके बाद वह कटा सिर हाथ में लेकर इलाके में घूमने लगा. सड़क पर सिर हाथ में लिए पति को देखकर लोग डर गए. कई लोगों ने तो डर के मारे अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए. कुछ लोगों ने हिम्मत करके पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने आरोपी पति को दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही गंगारामपुर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने महिला का शव बरामद कर लिया और आरोपी पति रिंटू घोष को हिरासत में ले लिया. घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी.

ये भी पढ़ें:  Twisha Sharma Case: बहू की मौत के मामले में सास को बड़ा झटका, MP हाई कोर्ट ने क्यों खारिज की गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका?

घरेलू विवाद में हत्या की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में घरेलू विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था. हालांकि, अभी तक हत्या की असली वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. इस घटना ने एक बार फिर घरेलू रिश्तों में बढ़ते हिंसक टकराव और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले महंगाई का झटका! अमूल ने घी और मक्खन की बढ़ाई कीमत, जानें नए दाम

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

कच्चे तेल में 9% की गिरावट, भारत के लिए राहत की खबर, क्या अब कम होगी महंगाई की मार?

अमेरिकी चुनाव के बाद ईरान युद्ध खत्म होने की उम्मीद से कच्चे तेल में करीब…

Last Updated: November 5, 2026 08:47:23 IST

Hindu Population in World: भारत नहीं… दुनिया के इस देश में रहते हैं सबसे ज्यादा हिंदू; लिस्ट में कौन-सा देश किस नबंर पर?

Hindu Population Countries in World: दुनिया के कई देशों में हिंदू धर्म को मानने वाले…

Last Updated: November 5, 2026 08:32:34 IST

UP Crime News: 10 साल पहले की लव मैरिज, फिर आधी रात पति ने ससुर को किया फोन; सुबह पहुंचे तो देखा खून से लथपथ कमरा

UP Crime News: 10 साल पहले प्रेम विवाह करने वाले दंपती का रिश्ता दर्दनाक अंत…

Last Updated: November 5, 2026 07:27:16 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आज कितनी है 1 लीटर की कीमत?

Petrol Diesel Price 5 November 2025: 5 नवंबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हुए.…

Last Updated: November 5, 2026 06:56:52 IST

Delhi NCR Weather Today: सुबह ठंडक, दोपहर में गर्मी और हवा में जहर! जानिए दिल्ली-NCR में आज का पूरा मौसम अपडेट

Delhi NCR Weather 5 November 2026: दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ और धूप वाला रहेगा.…

Last Updated: November 5, 2026 06:43:05 IST

Twisha Sharma Case: बहू की मौत के मामले में सास को बड़ा झटका, MP हाई कोर्ट ने क्यों खारिज की गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका?

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सास गिरिबाला सिंह को झटका लगा है.…

Last Updated: November 4, 2026 22:49:52 IST