<

E-Challan के नाम पर बड़ी साइबर ठगी: ‘दोस्त’ के नंबर से आए इस लिंक ने उड़ाए 5 लाख, पुलिस ने जारी किया अलर्ट!

एक APK फाइल, जो दिखने में आरटीओ चालान जैसी प्रतीत हो रही थी, व्यक्ति ने आवश्यक दस्तावेज समझके क्लिक कर दिया और तत्काल बैंक खाते से लाखों की रकम गायब हो गई. जानें आखिर कैसे हुई ये घटना और मामले में पुलिस का क्या रोल है-

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में साइबर ठगों ने एक नया तरीका अपनाते हुए बरेली कैंट निवासी व्यक्ति को लाखों रुपये की चपत लगा दी. ठगों ने परिचित के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर पीड़ित को फर्जी ई-चालान का लिंक भेजा और मोबाइल में मालवेयर इंस्टॉल कर बैंक खाते से रकम उड़ा ली. इस मामले में पुलिस को तत्काल खबर दी गई और साइबर अपराधियों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की जांच जारी रखते हुए आम जन के लिए साइबर सिक्योरिटी का ध्यान रखने की अपील भी की है.

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित मो. खालिद पुत्र मो. सदीक, निवासी वार्ड नंबर 5, ठिरिया निजाबत खां, बरेली कैंट के अनुसार 26 अप्रैल 2026 की शाम उनके मोबाइल पर ‘प्रेमपाल’ नाम से सेव नंबर से एक लिंक प्राप्त हुआ. लिंक के साथ “E-COURT NOTICE APK” लिखा था, जो देखने में आरटीओ चालान से संबंधित प्रतीत हो रहा था. परिचित का नंबर होने के कारण उन्होंने बिना संदेह लिंक खोल दिया.

खाते से उड़ी लाखों की रकम

लिंक पर क्लिक करते ही उनके मोबाइल में संदिग्ध एप्लीकेशन इंस्टॉल हो गई, जिसके बाद उनके करंट अकाउंट से पैसे कटने लगे. जब तक उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने बैंक से संपर्क कर खाता फ्रीज कराया, तब तक खाते से कुल 5 लाख 37 हजार रुपये निकल चुके थे.

पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाना बरेली में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर संदिग्ध नंबरों और ट्रांजैक्शन की जांच शुरू कर दी है. साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या .APK फाइल पर क्लिक न करें, भले ही वह परिचित के नंबर से ही क्यों न आया हो. किसी भी लिंक को खोलने से पहले उसकी पुष्टि अवश्य करें और ई-चालान की जांच केवल सरकारी पोर्टल पर ही करें.

ये भी पढ़ें:- घर जवाई बना ‘काल’: ससुर के हाथ-पांव तोड़े, पत्नी को लाठियों से अधमरा किया! घर उड़ाने के लिए गैस सिलेंडर खुला छोड़ा

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts. 

Kajal Jain

Recent Posts

जमुई केस पर गुस्से के बाद खुशबू पाटनी की नई पोस्ट वायरल, हाथ में दिखी एयर पिस्टल, बोलीं- यह खिलौना नहीं

Disha Patani sister: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले पर गुस्सा जाहिर…

Last Updated: September 27, 2026 18:09:34 IST

पहले बहस, फिर धक्का! शहजाद पूनावाला और सिवेट तोमर के बीच क्यों बढ़ा विवाद, प्रोमो में दिखा नजारा

Rise and Fall 2 controversy: वीरेंद्र सहवाग के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ की…

Last Updated: September 27, 2026 17:46:11 IST

Electronics Price Hike: त्योहार से पहले महंगाई का झटका! इलेक्ट्रॉनिक्स सामान होगा महंगा, जानिए क्यों बढ़ने जा रहे हैं दाम

क्या आप भी इस त्योहारी सीजन में नया TV, AC या वाशिंग मशीन खरीदने का…

Last Updated: September 27, 2026 17:40:04 IST

सोशल मीडिया पर गहनों की चमक दिखाना पड़ा भारी! Influencer के घर में चोरों ने लगा दी सेंध

Tamilnadu news: एक इंफ्लुएंसर अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पैसों और गहनों की वीडियो…

Last Updated: September 27, 2026 17:13:51 IST

MrBeast ने लगाया ‘जय श्री राम’ का जयकारा, रणबीर कपूर साथ यू-ट्यूबर ने की थी रामायण के विशेष कार्यक्रम में शिरकत, Video Viral

मिस्टर बीस्ट ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ मुंबई में आयोजित रामायण के…

Last Updated: September 27, 2026 17:07:53 IST

Samsung AC Issue: ‘भारत में बिजनेस के लायक नहीं सैमसंग!’ 2 साल से खराब पड़ा AC, दर-दर भटकने के बाद फूटा ग्राहक का गुस्सा

2 साल पहले हजारों रुपये खर्च करके सैमसंग का स्प्लिट AC खरीदा था, लेकिन खराब…

Last Updated: September 27, 2026 16:58:50 IST