जहां घर के दामाद को लोग पलकों पर बिठाते हैं, उसी दौर में एक घर जवाई ने अपनी पत्नी के साथ सास-ससुर पर बेरहमी से हमला किया. इस वारदात में पत्नी और ससुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
घर जवाई बना 'काल': ससुर के हाथ-पांव तोड़े, पत्नी को लाठियों से अधमरा किया! ससुराल को उड़ाने के लिए खोल दिया गैस सिलेंडर!
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक घर जवाई ने अपनी ही पत्नी और बुजुर्ग ससुर पर बेरहमी से हमला कर दिया. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली खेड़ी सांवलीगढ़ पुलिस चौकी का है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे दुर्गेश करोचे नाम के युवक ने अपनी पत्नी अनीता और 62 वर्षीय ससुर रामसा धुर्वे पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं. खासतौर पर बुजुर्ग ससुर के हाथ और पैर में फ्रैक्चर होने की आशंका जताई जा रही है.
घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. परिजनों का कहना है कि आरोपी दामाद आए दिन इस तरह की हिंसक हरकतें करता रहता था, लेकिन इस बार उसने हद पार कर दी.
इतना ही नहीं, आरोप है कि आरोपी ने गैस सिलेंडर का पाइप खोलकर घर में आग लगाने की भी कोशिश की. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी वह एक बार आग लगाने का प्रयास कर चुका है, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
जानकारी के मुताबिक, पहले हुए हादसे के वक्त डायल 100 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया गया था, पुलिस मौके पर पहुंची भी थी, लेकिन तब कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें:- अचानक आई बदबू और फिर.. धूं-धूं कर जल उठी CNG कार! अधिकारी की सूझबूझ ने बचाई जान, मंजर देख छूटे लोगों के पसीने
Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.
PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…
India vs West Indies series cancelled: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी…
Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…
When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा 2026 में 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी. द्रिक…
Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…
Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…