<

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे लंबा और छोटा कार्यकाल किसका रहा है? अमीर और गरीब सीएम का भी जानिए नाम

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे लंबा कार्यकाल योगी आदित्यनाथ का है. जो पिछले 8 साल, 4 महीने और 10 दिनों से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड गोविंद बल्लभ पंत के नाम था. जो 8 साल और 127 दिनों तक मुख्यमंत्री रहे थे.

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होना है. ऐसे में आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में अब तक कौन-कौन मुख्यमंत्री रहे हैं. इनमें से सबसे लंबा और सबसे छोटा कार्यकाल किसका रहा है? कौन सबसे अमीर और कौन सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं? आज हम इस आर्टिकल में इन्हीं सवालों के जवाब जानने की कोशिश करेंगे. उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे लंबा कार्यकाल योगी आदित्यनाथ का रहा है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीएम योगी ने अपने पद पर 8 साल, 4 महीने और 10 दिन पूरे किए और इस तरह उन्होंने उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत के 8 साल और 127 दिन के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

सबसे छोटा कार्यकाल किसका रहा है?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे छोटा कार्यकाल जगदंबिका पाल का रहा है. जानकारी के अनुसार, उन्होंने 1998 में मात्र 24  घंटे या 31 घंटे का कार्यकाल संभाला था. जो उत्तर प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे छोटा कार्यकाल रहा है. बताया जा रहा है कि कोर्ट के दखल के बाद जगदंबिका पाल को 44 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ा था.

उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन रहे हैं?

उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री के रूप में मायावती का नाम सामने आता है. 2012 के चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 111 करोड़ रुपये से अधिक थी. इसके अलावा, अखिलेश यादव दूसरे नंबर पर रहे हैं. जिनकी कुल संपत्ति 26.34 करोड़ रुपये हैं. यदि पति-पत्नी दोनों की संपत्ति को मिला दिया जाए तो यह आंकड़ा 41 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच जाता है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संपत्ति की बात करें तो उनकी संपत्ति सिर्फ 1.54 करोड़ रुपये है.

उत्तर प्रदेश के सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन रहे हैं?

उत्तर प्रदेश के सबसे गरीब मुख्यमंत्री की बात करें तो इसमें वर्तमान सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम सामने आता है. ADR की रिपोर्ट के अनुसार, सीएम योगी की कुल संपत्ति लगभग 1.54 करोड़ रुपये है.

2027 के चुनाव में सपा-कांग्रेस का होगा गठबंधन? 2017 में अखिलेश-राहुल की जोड़ी क्यों हुई फेल, फिर क्यों टूटी जय-वीरू की जोड़ी

गुर्जर वोटरों को अपने पाले में कर पश्चिमी यूपी फतह करना चाह रही सपा, अब किसका खेल बिगाड़ेंगे अखिलेश यादव?

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST