UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे लंबा कार्यकाल योगी आदित्यनाथ का है. जो पिछले 8 साल, 4 महीने और 10 दिनों से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड गोविंद बल्लभ पंत के नाम था. जो 8 साल और 127 दिनों तक मुख्यमंत्री रहे थे.
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे लंबा कार्यकाल योगी आदित्यनाथ और सबसे छोटा कार्यकाल जगदंबिका पाल का है.
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होना है. ऐसे में आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में अब तक कौन-कौन मुख्यमंत्री रहे हैं. इनमें से सबसे लंबा और सबसे छोटा कार्यकाल किसका रहा है? कौन सबसे अमीर और कौन सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं? आज हम इस आर्टिकल में इन्हीं सवालों के जवाब जानने की कोशिश करेंगे. उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे लंबा कार्यकाल योगी आदित्यनाथ का रहा है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीएम योगी ने अपने पद पर 8 साल, 4 महीने और 10 दिन पूरे किए और इस तरह उन्होंने उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत के 8 साल और 127 दिन के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे छोटा कार्यकाल जगदंबिका पाल का रहा है. जानकारी के अनुसार, उन्होंने 1998 में मात्र 24 घंटे या 31 घंटे का कार्यकाल संभाला था. जो उत्तर प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे छोटा कार्यकाल रहा है. बताया जा रहा है कि कोर्ट के दखल के बाद जगदंबिका पाल को 44 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ा था.
उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री के रूप में मायावती का नाम सामने आता है. 2012 के चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 111 करोड़ रुपये से अधिक थी. इसके अलावा, अखिलेश यादव दूसरे नंबर पर रहे हैं. जिनकी कुल संपत्ति 26.34 करोड़ रुपये हैं. यदि पति-पत्नी दोनों की संपत्ति को मिला दिया जाए तो यह आंकड़ा 41 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच जाता है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संपत्ति की बात करें तो उनकी संपत्ति सिर्फ 1.54 करोड़ रुपये है.
उत्तर प्रदेश के सबसे गरीब मुख्यमंत्री की बात करें तो इसमें वर्तमान सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम सामने आता है. ADR की रिपोर्ट के अनुसार, सीएम योगी की कुल संपत्ति लगभग 1.54 करोड़ रुपये है.
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…
Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…
Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…
Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…