<

पेट, सीना, गर्दन और चेहरा…देवर ने भाभी को किया लहूलुहान, खुद बचने के लिए पेड़ से लगाई फांसी; पति की उजर गई दुनिया

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी में प्रेम प्रसंग में देवर ने पहले भाभी को चाकू से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. फिर नंगा ही घर से फरार हो गया और पुलिस से बचने के लिए थाने से महज 300 मीटर दूर एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

उत्तर प्रदेश न्यूज: उत्तर प्रदेश के झांसी से लव ट्रायंगल का ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है. जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी. ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के झांसी के प्रेमनगर इलाके का बताया जा रहा है. जहां 28 फरवरी को महेंद्र ने अपने मौसेरे भाई की पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके पेट, सीने, गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं. जानकारी सामने आ रही है कि घटना के बाद आरोपी खून से सने कपड़े छोड़कर न्यूड हालत में ही भाग गया और पुलिस से बचने के लिए थाने से सिर्फ 300 मीटर दूर एक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी.

दूसरी तरफ मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही माया की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस पूरे मामले पर पति का कहना है कि उसने अहमदाबाद में काम करते हुए माया से शादी की थी, लेकिन मौसेरे भाई से उनके अफेयर का पता चलने के बाद वह झांसी लौट आया था.

मृतका के पति ने और क्या-क्या कहा?

मृतका के पति ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि घटना वाले दिन वह काम पर गया था. उसकी पत्नी घर पर पापड़ तल रही थी और उसकी मासूम बेटी पास में खेल रही थी. इसी दौरान महेंद्र आया और उसने हैवानियत शुरू कर दी. घायल होने पर भी माया ने अपनी ममता का परिचय दिया और अपनी बेटी को भागने का इशारा किया. अगर उसकी बेटी भागी नहीं होती तो आरोपी उसे भी मार देता.

Lucknow News: रिवॉल्वर में एक गोली डालकर एक-दूसरे पर निशाना लगा रहे थे बच्चे, रशियन रूले गेम में उनैज की मौत

जिस भाई पर किया भरोसा उसी ने किया विश्वास घात

पीड़िता के पति को इस बात का बहुत दुख है कि जिस भाई पर उसने सबसे ज्यादा भरोसा किया, उसी ने उसका घर बर्बाद कर दिया. उसने बताया कि वह महेंद्र को अपने साथ अहमदाबाद ले गया, उसे पहनने के लिए अपने कपड़े और खाने के लिए खाना दिया. लेकिन उसे क्या पता था कि जिस भाई की वह मदद कर रहा है, वही उसकी ज़िंदगी बर्बाद कर देगा. झांसी आए उन्हें सिर्फ़ तीन महीने हुए थे जब यह हादसा हो गया.

पुलिस ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है. जिसमें प्रेमनगर थाना इंचार्ज तुलसीराम पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी पहले ही आत्महत्या कर चुका है, इसलिए पुलिस अब कानूनी कार्रवाई पूरी करने में लगी है. इस दुखद घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और पति बेसुध है.

सलीम वास्तिक का ‘गला काटने’ के मामले में यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन! 48 घंटों में ही मिटा दिया हमलावर भाइयों का नामोनिशान!

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST